15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

by
होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी होशियारपुर जिले के गाँव घगियाल के निवासी रॉबिन कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज किया गया था और केस की जाँच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन यह एफआईआर दर्ज करने से पहले, उक्त एएसआई कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर विरोधी पक्ष के साथ मिलीभगत कर शिकायतकर्ता, उसकी माँ और अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ जवाबी केस दर्ज कर दिया।
इसके बाद, एएसआई कुलदीप सिंह ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की और ऐसा न करने पर उसकी माँ को सोने की चेन चोरी करने के झूठे केस में फँसाने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बार-बार अनुरोध करने पर सौदा 30,000  रुपए में तय हो गया और एएसआई ने पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपए ले लिए। शिकायत के मुताबिक, आरोपी एएसआई ने रिश्वत की बाकी 20,000 रुपए की मांग की और दूसरी किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले लिए। शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन पर अवैध तौर पर रिश्वत की बाकी रकम माँगते समय हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जाँच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई कुलदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीसरी किस्त के तौर पर 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना, जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केरला प्रांतीय कार्यालय ए.के.जी. सैंटर पर बंब से हमला करने वाले गिरफ्तार करके सजा देने की मांग

गढ़शंकर :बीनेवाल झुग्गियां अड्डे पर इक्टठ करके कामरेड दर्शन सिंह मट्टू प्रदेश कमेटी मैंबर ने सी.पी.आई.एम. केरला के प्रांतीय कार्यालय पर फांसीवाद शक्तियों द्वारा बंब से हमला करने वाले गुडों को तुरंत गिरफ्तार करके...
article-image
पंजाब

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में प्राइमरी शिक्षा ब्लॉक-1 गढ़शंकर के स्कूलों के बच्चों ने तेरह मेडल जीते

गढ़शंकर । लाजवंती स्टेडियम होशियारपुर मेँ जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में सरकारी एलेमेन्ट्री स्कूल गढ़शंकर (लड़के), खाबड़ा , मोहनवाल और भज्जल के बच्चों में शानदार प्रदर्शन किया। कराटो के...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  को लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की पहल पर परिसर में एक प्रभावी नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और...
Translate »
error: Content is protected !!