सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी लखबीर लांडा गिरोह ने ली

by

रतनतारन, 19 फरवरी :  आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की यहां एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद, लखबीर लांडा गिरोह ने बृहस्पतिवार को एक अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और थथियन मेहता गांव के सरपंच हरबरिंदर सिंह की बुधवार को शादी समारोह में दो हमलावरों ने करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हमले में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था।

यह हत्या अमृतसर जिले के वाल्टोहा गांव के सरपंच और आप नेता झारमल सिंह की एक महीने पहले एक शादी में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद हुई है।बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक अपुष्ट पोस्ट में लखबीर लांडा गिरोह ने हरबरिंदर सिंह की हत्या का जिम्मा लिया है।

पुलिस ने पहले कहा था कि मामले की हरसंभव कोण से जांच की जा रही है। उसने कहा कि अब तक की जांच के आधार पर धमकी या जबरन वसूली का कोई पहलू सामने नहीं आया है।

पुलिस ने कहा था कि व्यक्तिगत दुश्मनी या बदले की भावना से घटना को अंजाम दिए जाने की प्रबल संभावना है।

बुधवार को तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

घटना के संबंध में पुलिस की ओर से पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने के कारण पुलिस उपाधीक्षक (पट्टी) जगबीर सिंह और थाना प्रभारी (सरहाली) गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

वायरल पोस्ट में गैंगस्टर ने लिखा : आज जो सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रैलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी सात पीड़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस न जायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सरे भाइयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

170 पाबंदी शुदा गोलियों सहित एक गिरफ्तार 

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 170 पाबंदी शुदा गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बीनेवाल प्रभारी एसआई सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। दौरान ए...
article-image
पंजाब

बैकफिंको की ओर से गांव भाम के पंचायत घर में कर्ज की जानकारी के लिए विशेष कैंप 9 दिसंबर को: संदीप सैनी

अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बेरोजगारों को सस्ते ब्याज दर पर दिए जाने वाले कर्ज की दी जाएगी जानकारी होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार...
article-image
पंजाब

एलिमेंटरी स्कूल खोलने के लिए जनतक जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन,लोगों का कहना कि सभी प्रकार के स्कूल खोले जाएं

गढ़शंकर – कोरोना के दूसरे वैरिएंट की आड़ में सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर किसान मोर्चे व विभिन्न जनतक जत्थेबंदियों के आह्वान पर शहर के बंगा चोक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लिए छात्र आईईएलटीएस के बिना भी कर सकते हैं पूरा पैसा : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्र वीज़ा मिलने के बाद पूरा पैसा चुकाने की सुविधा ले सकते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!