NRI के घर फायरिंग : भांजे पर लगे आरोप…सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

by

जालंधर :  भोगपुर में एक एनआरआई के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह गोलीबारी गांव भटनूरा लुबाना में बुधवार रात की गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि एनआरआई परिवार के घर पर दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी और वारदात के बाद मौके से भाग गए। गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना भोगपुर की पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनआरआई मंजीत सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि एनआरआई परिवार पर उनके ही भांजे ने रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि थाना भोगपुर के प्रभारी राजेश कुमार को देर रात एनआरआई मंजीत सिंह ने वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह बेटी की शादी करने के लिए इंग्लैंड से अपने गांव आए हुए है। देर रात घर में सारा परिवार मौजूद था, तभी बाइक सवार दो युवक आए और घर के बाहर गोलियां चलाकर फरार हो गए।

एनआरआई परिवार ने बताया कि उन्होंने अपने भांजे गगनदीप को गोद लिया हुआ है। वह अमेरिका में रहता है और उसके साथ दो अन्य भांजे शमशेर सिंह और गुरप्रीत सिंह रहते है। मंजीत ने आरोप लगाए कि किसी बात को लेकर उसकी गगनदीप और शमशेर सिंह के साथ विवाद हुआ था और उसकी दोनों से बोलचाल बंद है।

आरोप है कि शमशेर ने भुलत्थ में रह रही अपनी मां को बीते दिन कॉल करके कहा था कि अगर वह मंजीत के घर शादी में गई तो वह घर में फायरिंग करवाएगा। पीड़ित ने शक जाहिर करते हुए कहा कि शमशेर सिंह के कहने पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने पीडित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गांव पद्दी सुरा सिंघ में नए सैशन से पहले सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर : प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक घर गए जाकर बच्चों को प्रेरित कर रहे है और उनके अभिभावकों से संपर्क कर सरकारी सकूलों...
article-image
पंजाब

आधा ड्रम गेहूं चोरी : गढ़शंकर वार्ड नंबर 1

गढ़शंकर । गढ़शंकर शहर के वार्ड नं एक मे ममता राणी के घर से चोर आधा ड्रम गेहूं का चोरी अज्ञात चोरी कर ले गए। इसके इलावा अलमारियों के ताले तोड़ कर उनमे पड़ा...
article-image
पंजाब

बलराम सिंह डंगोरी को डीवाईएफआई तहसील गढ़शंकर का चुना  संयोजक

गढ़शंकर, 19 नवम्बर: यहां भारतीय जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई द्वारा युवाओं की एक सभा जसप्रीत सिंह जस्सी भज्जल, बलराम सिंह डंगोरी और गौरव कुमार बड्डोवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।      ...
Translate »
error: Content is protected !!