सरबत दा भला चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा अड्डा झूगियां में ब्लड टैस्टों के लिए कुलैकशन सैंटर का किया शुभांरंभ

by

गढ़शंकर। सरबत दा भला चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा अड्डा झूगियां के विश्वकर्मा मंदिर में आज से रक्त के विभिन्न तरह के टैस्टों को करने के लिए सैंपल सन्नी ओबराय कुलैकशन सैंटर का शुभांरंभ किया गया। जिसका उदघाटन ट्रस्ट के सेहत सेवाओं सैल के सलाहकार डा. दलजीत सिंह गिल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्केट से बहुत ही कम दामों पर यहां टैस्ट किए जाएगे। सुवह आठ से साढ़े दस वजे तक सैंपल लिए जाएगे और दो वजे सभी को रिर्पोटस दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लोगो ने इसका फायदा लेना शुरू कर दिया तो शीध्र ही पूरी लैबोरेटरी यहां स्थापित कर दी जाएगी और ईसीजी की मशीन भी लगा दी जाएगी। वायस आफ दा पीयुप्ल के सलाहकार पवन शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट दुारा हमारे ईलाके में लोगो के लिए रक्त के टैस्टों बहुत कम रेटों पर करने की सुविधा देकर आम लोगो की भलाई का काम किया है। उन्होंने कहा कि डा. दलजीत सिंह गिल यहां लगातार सेवाएं देकर लोग भलाई के कामों मेंं जुटे है तो सरबत दा भला चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा लोग भलाई के कामों की लंबी फेहरिसत है। जिससे देश व विदेशों में वसे भारतीयों की भलाई का काम किया जा रहा है। समागम के अंत में श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रबंधक कमेटी दुारा डा. दलजीत सिंह गिल, पवन शर्मा, सेवानिवृत प्रिसीपल रजिंद्र कौर को सिरोपा व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस समय कमेटी के पदाधिकारी भाग सिंह धीमान, तीर्थ सिंह, निरंजन सिंह, सुरिंद्र कुमार ठेकेदार, सरपंच संजीव राणा, सरपंच कमल कटारिया, अजायब सिंह बोपाराय, सुरेश कुमार, अश्वनी कुमार, सुरजीत धीमान, सेवानिवृत सुपिरिटेंडेंट महिंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो: डा. दलजीत सिंह गिल , पवन शर्मा के साथ कमेटी के पदाधिकारी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की के शादी करने के आरोप में लड़की के माता पिता , जिस लड़के से शादी की उस लड़के और उसके माता पिता सहित 7 पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

गढ़शंकर : नाबालिग लड़की की शादी करने के आरोप में नाबालिग लड़की के माता, पिता और जिस लड़के से शादी की उस लड़के और लड़के के माता पिता तथा शादी की रस्में करने वाले...
article-image
पंजाब

27 तारीख को बंद को लेकर शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन की बैठक

गढ़शंकर: शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान के संबंध में एडवोकेट जसबीर सिंह राय की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक बैठक की जिसमें...
article-image
पंजाब

अगवा युवक पुलिस ने 24 घंटे में अगवकरो के चुंगल से छुड़वाया, एक आरोपी ग्रिफ्तार

होशियारपुर: होशियारपुर की मुख्य सब्जी मंडी के आड़ती के बेटे का फ़िल्मी अंदाज़ में किडनेप किया और अगवा करने वाले युवक की कार भी साथ ले गए थे और बाद में आरोपियों ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब

पंजाब की अमरजीत कौर को भारतीय साफ्ट टेनिस की महिला कोच नियुक्त होने पर बधाई देते युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने बताया कि कोरिया के मंगयोंग शहर में नौंवी सॉफ्ट टेनिस एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन एशियन सॉफ्ट टैनिस ऐसोसिएशन के साथ संबंधित कोरिया...
Translate »
error: Content is protected !!