सराज के टील और बठाहड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

by

आईएसडी के बठाहड़ सेंटर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत।

मेधावी बच्चों को कॉपी-पेन देकर किया सम्मानित

बठाहड़/बंजार, (परस राम भारती):- बंजार सराज क्षेत्र के टील और तीर्थन घाटी के बठाहड़ में पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बठाहड़ स्थित इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) सेंटर में आयोजित समारोह में क्षेत्र के दो महिला मंडलों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर फलाचन वैली पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिकाएं कमला देवी और इंदुबाला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग गतिविधि भी आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईएसडी की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसडी बठाहड़ पूर्ण चन्द ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की साझा विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाना चाहिए।

टील में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसडी के राष्ट्रीय संयोजक तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। इन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों से उस समय अंग्रेजों द्वारा गुलामी कराने के कई किस्से सुनने को मिलते है। इन्होंने कहा स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

ऊना (24 जनवरी)- राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा में किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने इलैक्ट्रोहोम्योपैथी की जानकारी

सुरेंद्र भवानी | डलहौजी।  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने बगली स्थित सर्वोदय इंस्टीट्यूट ऑफ इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में जाकर हर्बल चिकित्सा पद्धति के बारे जानकारी प्राप्त की । यहाँ जारी बयान में संस्थान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियाण : DC मुकेश रेपसवाल

पंचायती राज संस्थाएं लोगों को करेंगी जागरूक 5 वर्ष के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज डायरिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा...
Translate »
error: Content is protected !!