सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस आयोजित

by

एएम नाथ। चंबा
आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के तत्वावधान में ‘समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान आश्रय फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित स्थापित कर उन्हें करियर के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही खेल किट्स भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एएसआई अशोक कुमार ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
सहायक कार्यक्रम प्रबंधक सुरभि महाजन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फाउंडेशन द्वारा चंबा जिले में आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कियाणी सरिता, प्रधान ग्राम पंचायत सरोल विजय कुमारी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल का दौरा — स्वामी गिर्धरानंद जी महाराज से की विशेष भेंट

नूरमहल/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने आज दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS), नूरमहल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ संत स्वामी गिर्धरानंद जी महाराज से सौजन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमानत मिलने के बाद जोधपुर आश्रम पहुंचा आसाराम : पीड़िता के परिवार की बढ़ी टेंशन

जोधपुर : स्वयंभू संत आसाराम 2013 के दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजस्थान के जोधपुर के पाल गांव में स्थित अपने आश्रम पहुंचा है। मामले पर पुलिस ने आज जानकारी देते...
article-image
पंजाब

*यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में श्री राजेश बाघा का विशेष दौरा — 2027 में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों पर केंद्रित महत्वपूर्ण बैठकें*

लंदन/ यूके/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व (2027) की भव्य एवं आध्यात्मिक तैयारियों को लेकर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (एस.सी. आयोग) के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा पंजाब के...
article-image
पंजाब

संत भूरीवाले जी लालदास नित्यानंद आश्रम में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी : गांव टिब्बा टपरियां के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा

रूपनगर, 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री सतगुरु ब्रह्म सागर महाराज भूरीवाले जी के प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गांव टिब्बा...
Translate »
error: Content is protected !!