सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। सर्व धर्म सद्भावना कमेटी के संयोजक अनुराग सूद ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की शह और मदद से मानवता के विरुद्ध आतंकवादियों ने जो जघन्य अपराध किया है उसकी पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सर्व शक्तिमान परम् पिता परमात्मा से प्रार्थना करनी चाहिए कि सबको सद्बुद्धि प्राप्त हो और सभी सद्मार्ग पर चलें ताकि विश्व में शांति और भाईचारा बना रहे । प्रमुख समाज सेवक और नेत्र दान संस्था होशियारपुर के सरंक्षक प्रोफेसर बहादुर सिंह सुनेत ने अरदास करने के साथ-साथ मूल मंत्र का पाठ करके शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्रिस्चियन नैशनल फ्रंट भारत के चेयरमैन लॉरेंस चौधरी ने पवित्र बाइबल को उद्धृत करते हुए प्यार और मोहब्बत का सन्देश दिया और कहा कि ईसाई धर्म प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का ही सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में हिंसा की कड़ी निंदा की गयी है । अहमदिया मुस्लिम जमात कादियां से शेख शाहबाज़ मन्नान ने कहा कि वह पहलगाम में हुए निहत्थे लोगों पर हुए कायराना हमले की घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि हमले में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म शांति का सन्देश देता है और हिंसा और दहशतगर्दी का इस्लाम में कोई स्थान नहीं हैं। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवक तरनजीत सिंह (चार्ट्रेड अकाउंटेंट) सूद सभा होशियारपुर के अध्यक्ष अरविन्द सूद एडवोकेट, विद्या मंदिर के सचिव डॉक्टर हर्षविंदर सिंह पठानिया, जतिंदर सूद, प्रिंसिपल शोभा रानी कँवर, मनीषा जोशी, विजया कँवर, स्कूल स्टाफ, छात्रवृन्द और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार : बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए थे

चंडीगढ़। बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए दो नाबालिग वहां से फरार हो गए। दोनों को गुरुवार को ही धनास से काबू किया गया था। दोनों ही धनास के रहने...
article-image
पंजाब

युवा वर्ग को खेलों की ओर धयान देने तथा नशे छोड़े -पंकज

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सैल के को चेयरमैन पंकज कृपाल गांव सौली में चौथे पीर बाबा मीर हुसैन क्रिकेट टूरनामैंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए तथा खिलाड़ियों को ईनाम...
article-image
पंजाब

51 लाख घरों के बिल आएंगे जीरो : 1 जुलाई से मुफ्त बिजली गारंटी लागू

चंडीगढ़: 16 जुलाई : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने अपने चुनाव वादे को पूरा करते हुए बिजली गारंटी का तोहफा एक जुलाई से लागू कर दिया है। अगस्त के बिल,...
Translate »
error: Content is protected !!