सलूणी कॉलेज के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने किया अतिथि व्याख्यान

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्नातक के उपरांत उपलब्ध विभिन्न करिअर विकल्पों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में डॉ. अमर चौहान, प्लेसमेंट डायरेक्टर, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, काला अंब (जिला सिरमौर), विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “स्नातक के बाद करिअर के विकल्प” विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. चौहान ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, निजी क्षेत्र में रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनका व्याख्यान प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक जानकारी से भरपूर रहा।


इस अवसर पर श्री मदन, जिला समन्वयक, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए करिअर योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बदलते रोजगार बाजार की चुनौतियों के अनुरूप कौशल विकास और तैयारी पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री पंकज कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया का कहना है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके करिअर के प्रति सजग और जागरूक बनाने की दिशा में निश्चित ही एक सार्थक पहल सिद्ध होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार, श्रीमती पिंकी देवी, श्री गुरदेव सिंह, श्री शुभम डोगरा, एवं श्री सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में विक्रमादित्य सिंह ने भरा नामांकन : फिल्म का नाम ‘कंगना मंडी के अंगना’ लेकिन अगर डायरेक्टर फ्लॉप हो तो फिल्म का फ्लॉप होना तय – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मंड़ी/ कांगड़ा :    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंडी में एक विशाल जनसमूह को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दो मिनट का मौन, शहीदों को किया नमन

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शहीद दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन जारी : ऑडिशन के दूसरे दिन सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंधित 79 कलाकारों ने लिया हिस्सा 

एएम नाथ। चम्बा  :   मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंध रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 19 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक...
Translate »
error: Content is protected !!