सलूणी कॉलेज में “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

by

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ और कॉमर्स सोसाइटी द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर आयोजित हुआI

इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता एचडीएफसी बैंक सलूणी के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार रहेI उन्होंने छात्रों को आए दिन होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क करवाया और साथ ही वित्तीय निवेश की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद वाणिज्य संकाय के विभाग अध्यक्ष शुभम डोगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।

इसके बाद महाविद्यालय के मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा “नेविगेटिंग करियर ऑप्शन इन ट्रेडीशनल हीलिंग सिस्टम” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस विषय पर “जाइसाइंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड और हॉलिस्टिक हिमालय एफ. पी. सी लि. के सीईओ रियाज़ मोहम्मद मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को हिमालय की प्राकृतिक संपदा एवं धरोहर यहां की वनस्पति जड़ी बूटियों और मनुष्य के भीतर पाए गए 7 चक्रों आदि से संबंधित जानकारी सांझा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मोहिन्दर सलारिया ने महाविद्यालय में इंग्लिश लर्निंग स्टडी सर्कल की स्थापना की।जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी विषय का भय दूर करना और कार्यकारी अंग्रेजी भाषा से उन्हें अवगत करवाना है। प्राचार्य ने मुख्य वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम से कम्युनिटी तक पहुंचाना है जिससे छात्रा ज्ञानवर्धन के साथ-ही साथ-सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जिम्मेदार बनेI

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग : स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा  में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा (ककीरा), 22 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्लास्टिक प्रतिबंध उल्लंघन पर इंदौरा में बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक पॉलीथीन जब्त*

एएम नाथ।  इंदौरा, 17 जून :  राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज इंदौरा बाजार में एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एक संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की चिकित्सा सुविधा के साथ रेफरल की सुविधा प्रदान करने का निर्णय

जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक गत देर सांय आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!