एजीटीएफ के हत्थे चढ़ा खतरनाक जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना : पंजाब में कर चुका कई कांड

by

बठिंडा :  एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बठिंडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तालाशी दौरान पुलिस ने उससे हथियार भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गिरोह के किंगपिन जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है, जो हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और अपहरण गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से 4 पिस्तौल (32 बोर) के साथ मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ​​डी.जी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जस्सा के खिलाफ पहले से 11 एफ.आई.आर. दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला….. बोलीं- हार पर आत्ममंथन के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बना रही पार्टी

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने मंगलवार को चुनाव आयोग और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

बच्चे को प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे बाल खींचे : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का लिया संज्ञान

होशियारपुर:  गांव बड्डो में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...
article-image
पंजाब

अवैध खनन और ओवरलोड टिप्पर, ट्रालियों को रोकने की मांग

गढ़शंकर, 24 अक्टूबर:  अखिल भारतीय किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी श्री दलजीत सिंह खख से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। साथी गुरनेक सिंह भज्जल, दर्शन सिंह मट्टू ने मांग की कि गढ़शंकर तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!