सवा करोड़ रूपये से बनेगी बालीवाल सिंचाई योजना: राम कुमार

by

ऊना, 17 फरवरी: राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत बालीवाल में 1.25 करोड़ की सिंचाई योजना का विधिवत रूप से भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ किया।
इस अवसर प्रो राम कुमार ने कहा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरोली प्रवास के दौरान पंडोगा जनसभा में 25 ट्यूबवैल स्थापित करने की घोषणा की थी। जिसमें यह ट्यूबवेल भी शामिल था। इस सिंचाई योजना के पूरा होने पर बालीवाल की हरिजन बस्ती समेत लगभग 800 कनाल भूमि सिंचित होगी और किसान नकदी फसल व सब्जियां की बेहतर पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सात करोड़ की एक पेयजल योजना का कार्य भी आरंभ होने जा रहा है। राम कुमार ने बताया कि पिछले चार सालों में बालीवाल -पंजुआना में जो विकास हुआ हुआ है वह अपने आप में एतिहासिक है। इन चार सालों में समनाल-बालीवाल की मुख्य सड़क के सुधार के अलावा चार नई सड़कंे स्वीकृत की गई हैं। इस पंचायत के हर घर को नल द्वारा पेयजल पहुँचा गया है।
इस अवसर पंचायत प्रधान रामपाल, उप प्रधान विजय कुमार, किसान मोर्चा के मीडिया के सह मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, गुर्मेल सिंह, जस्सी, सरवन सिंह, सुभाष चंद, दिलबाग सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थर-थर कांपा मनचला : युवती ने सरेआम थप्पड़ जड़े …तू अपनी मां का नंबर दे..इधर छेड़छाड़ का आरोपी युवक कहता है कि दीदी मेरे पास फोन नहीं

एएम नाथ ।  हिमाचल प्रदेश के शिमला का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बताया जा रहा है, यहां चौपाल के ठाना गांव में स्कूल से घर जा रही एक छात्रा के साथ युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट प्रदेश के हितों के विपरीत : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हिमाचल प्रदेश के हितों के विपरीत बताते हुए कहा कि बजट में प्रदेश की आम जनता, किसानों- बागवानों, युवाओं की अपेक्षाओं को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आवश्यक दवाओं और सीटी स्कैन मशीनों के लिए निविदाएं जारी करने के स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एक विशेष उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गुणवत्तापूर्ण दवाओं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोगी कल्याण समिति को आर्थिक तौर पर करें सशक्त : केवल पठानिया*

रोगी कल्याण समिति के तहत वर्ष 2025-26 में 37,66,264 रुपए खर्च किए जायेंगे सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया एएम नाथ। शाहपुर :  नागरिक अस्पताल शाहपुर में आज स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!