ससपेंड DIG भुल्लर के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा; CBI कोर्ट ने लिया संज्ञान, 16 मार्च को सुनवाई

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के ससपेंड डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत ने भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस चलाने के लिए संज्ञान ले लिया है।

अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।

सीबीआई ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णु शारदा को 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 व 12 के तहत मामला चलेगा।

पिछले महीने सीबीआई को भुल्लर के खिलाफ केस चलाने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली थी। चूंकि भुल्लर एक आईपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार की अनुमति आवश्यक थी। गिरफ्तारी के बाद से भुल्लर और शारदा दोनों ही जेल में हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी केंद्रों को लेकर Action में पंजाब सरकार : भोखरा और बाजक में आंगनवाड़ी केंद्रों का मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने औचक निरीक्षण किया

चंडीगड़ : पंजाब सरकार विकास-कार्यों को पूरा करने में कड़ी मेहनत कर रही है। इसी में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में काम कर रही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से मौत, किसान शुभकरण सिंह की : शुभकरण के सिर से कई छर्रे बरामद

चंडीगढ़ :  एमएसपी मांग को लेकर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की हुई मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें में कहा गया है कि शुभकरण के सिर से कई छर्रे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब पंजाब दा पुत्तर : कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल : स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने कभी खुद को दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए कमजोर वर्ग की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज रहीमपुर में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी की गरिमामयी उपस्थिति में करवाए गए संत सम्मेलन में संत निरंजन दास...
Translate »
error: Content is protected !!