सही मार्गदर्शन के साथ की गई मेहनत सफलता के मुकाम तक ले जाती : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 3 जुलाई  को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अमर उजाला द्वारा आयोजित इस भविष्य ज्योति सम्मान समारोह नामक आयोजन में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में निर्धारित लक्ष्य के लिए सही मार्गदर्शन मिलने के बाद की गई मेहनत हमेशा सफलता के मुकाम तक पहुंचाती है। जिसकी मिसाल इन दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावियों ने पेश की है  है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता के लिए अभिभावकों और अध्यापकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपना-अपना केरियर चुनने से पूर्व उसके लिए यदि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की काउंसिलिंग की आवश्यकता पड़ती है तो इसके लिए शिक्षा विभाग, रोजगार विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से भी बच्चों का मार्ग दर्शन किया जाएगा। उपायुक्त चंबा ने मेधावियों को नवाजने के लिए अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इससे पूर्व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क समेत अन्य अतिथियों ने क्रमबार दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके पश्चात आईटीआई की प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा, विशेष अतिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क और अन्य वशिष्ठ अतिथियों द्वारा समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के 250 मेधावियों को प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूख हड़ताल : कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 बी चडीगढ के समकक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज बीसवें दिन में प्रवेश

चंडीगढ़ : भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफी के द्वारा कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 बी चडीगढ के समकक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज बीसवें दिन में प्रवेश हो...
हिमाचल प्रदेश

सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत : बेहोशी की हालत में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया , 4 दिन बाद मौत

सोलन: बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले युवक की सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ़, सतनाला में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रवास कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
Translate »
error: Content is protected !!