सांसद अनुराग ठाकुर ने लिया सीयू की निर्माणाधीन साइट का जायजा.. कहा- : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट –

by

रोहित भदसाली। देहरा : लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के देहरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार की वजह से सीयू के निर्माण कार्य में देरी हुई है।  उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसमें देशभर के छात्रों का भविष्य निखरेगा और उनको उच्च शिक्षा मिलेगी। ताकि वे भारत निर्माण में अपनी बड़ी भूमिका निभा सकें। सीयू के निर्माण में कई कमियां शुरू से रही। जहां राजनीतिक रूप से इस क्षेत्र को पीछे रखने के लिए कई वर्षों तक इस प्रोजेक्ट को लटकाने का काम किया गया।

वहीं इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब महाराष्ट्र और झारखंड में भी कमल का फूल खिलने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान भी जारी है। उधर कांग्रेस सरकार के टॉयलेट टैक्स को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिमाचल सरकार का यह निर्णय जग हंसाई का कारण बना है। उन्होंने कहा कि और कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगा है जिसका खामियाजा हिमाचल की जनता ने भुगतना पड़ा।

जुलाई 2025 तक पूरा होगा कार्य :   उन्होंने कहा कि सीयू के शीघ्र निर्माण के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी। अब जब धरातल पर यह प्रोजेक्ट बनना शुरू हुआ तो हमारा प्रयास यही है कि जल्दी से जल्दी यह प्रोजेक्ट पूरा हो और विद्यार्थियों को यहां अच्छा कैंपस मिले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकारी विभागों की लेटलतीफी के कारण जो काम नवंबर 2024 को पूरा होना था वो अब जुलाई 2025 को जाकर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर अभी जल शक्ति विभाग, वन विभाग और बिजली विभाग की कुछ कार्य रुके हैं, जिनकी वजह से सीयू का काम सात से आठ महीने और लेट हो गया। अगर राज्यों के विभाग अपनी-अपनी भूमिका को नहीं समझेंगे, सकारात्मक रूप से जल्दी कार्य नहीं करेंगे तो किसी भी प्रोजेक्ट में विलंब होना लाजिमी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरूद्ध सिंह ने सोलन में स्व. डाॅ. परमार को किए श्रद्धासुमन अर्पित

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने आज सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान : स्वच्छता व विकास का दिया संदेश

बीबीएन 13 मई (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट के तहत संचालित बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है सुक्खू सरकार- सरकार की निष्क्रियता से अब एसेंशियल ड्रग्स सप्लाई रुकने के बन रहे हालात : जयराम ठाकुर

केंद्र द्वारा एनएचएम के तहत भुगतान करने के बाद भी सरकार नहीं दे रही है दवा सप्लायरों को पैसा एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को विधायक आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि*

एएम नाथ। पालमपुर, 9 जून :- कारगिल युद्ध के अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के शहादत दिवस पर सोमवार को सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!