सांसद तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा : राज्य में कानून व व्यवस्था पर भी जताई चिंता

by

मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु बांटे 40 लाख रुपये के चैक
मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश में मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र में सत्तासीन भाजपा को घेरा है, जिसके वायदे चुनावी जुमले साबित हुए हैं और आज लोग खुद को इनसे ठगा महसूस कर रहे हैं। सांसद तिवारी डॉ अंबेडकर भवन, मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि देश के लोग मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं। घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर जो कांग्रेस के शासनकाल में जरीब 350 रुपये में मिलता था, आज लगभग 1100 रुपए में बिक रहा है। लेकिन अब लोग भाजपा और इनकी जुमलेबाजी को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा के उपचुनाव और कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। कई बड़े राजनेता भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं जिनमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए, उन्होंने पूछा कि महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने के वायदे का क्या बना। उन्होंने कानून व व्यवस्था की बुरी हालत का मुद्दा भी उठाया, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल बन गया है।
इस अवसर पर सांसद तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु करीब 40 लाख रुपये की ग्रांट के चेक भी बांटे गए। जिसे लेकर सांसद तिवारी ने कहा कि यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में अन्य के अलावा, विजय शर्मा टिंकू हलका इंचार्ज खरड़, सुखविंदर कौर चेयरमैन जिला परिषद मोहाली, जसप्रीत सिंह गिल प्रधान शहरी कांग्रेस कमेटी मोहाली, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब युवा कांग्रेस, पार्षद सुच्चा सिंह, पार्षद जसबीर सिंह मनकू, नरपिंदर सिंह रंगी पार्षद, प्रमोद मित्रा पार्षद, मास्टर चरण सिंह पार्षद, राजा कंवरजोत सिंह पार्षद, अमन स्लैच, गुरचरण भमरा, सरपंच गुरप्रीत सिंह सरपंच नडियाली, जगतार सिंह सरपंच बाकरपुर, गुरविंदर सिंह बड़ी चेयरमैन, रणधीर सिंह सरपंच, परमजीत सिंह बराड़ सरपंच धरमगढ़, तजेंद्र सिंह बेनीपाल, जगदेव सिंह जग्गी, एचएस कंवल, बाल किशन गोयल सरपंच, जसविंदर सिंह सरपंच, मनदीप सिंह गोल्डी सरपंच, जोहनी सरपंच, रीटा रानी सरपंच चण्डियाला सूदां, हरमिंदर सिंह सरपंच मजाट, हरप्रीत कौर सरपंच पारता, सुरमुख सिंह सरपंच झिंझेड़ी भो मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में अवैध मिट्टी माफिया हुआ बेलगाम, अवैध खनन जोरों पर : निमिशा मेहता

गढ़शंकर, 14 जून  – गढ़शंकर हलके में मिट्टी माफिया द्वारा अंधाधुंध खनन के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि इस समय हलके में मिट्टी माफिया गिरोह द्वारा...
article-image
पंजाब

शहीद सरवन दास के स्मारक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर:  आज शहीद सरवन दास के स्मारक पर गांव कितना में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में 14 फरवरी को जम्मू कशमीर के पुलवामा में आत्मघाती...
article-image
पंजाब

गांव बिंजो में 14 वा विशाल वार्षिक मां भगवती जागरण 11 अक्टूबर कों करवाया जा रहा: समूह प्रबंधक

 विशाल जागरण में  प्रगट प्रेमी,बलराज बिलगा और सरबजीत सर्व महामाई का गुणगान करेंगे : समूह प्रबंधक होशियारपुर: दलजीत अजनोहा –  जिला होशियारपुर के गांव बिंजों में  जय  मां भगवती शीतला मंदिर कमेटी  गांव बिंजों...
article-image
पंजाब

लॉरेंस का भाई अनमोल भी कीनिया में हिरासत में

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को भी कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरूवार...
Translate »
error: Content is protected !!