सांसद तिवारी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र; श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल बनाए जाने की मांग

by
नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लगातार सामने आ रहे कोरोना महामारी के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा पीएम केयर्स फंड के तहत स्थापित किए किया जाने वाला एक फील्ड अस्पताल उनके लोकसभा क्षेत्र में भी बनाए जाने की अपील की है। इसके अलावा, उन्होंने रोपड़ और नवांशहर के सिविल अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन प्लांटस की मांग भी की है।
इस क्रम में, सांसद तिवारी द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सेहत मंत्री डॉ हर्षवर्धन को दो अलग-अलग पत्र लिखे गए हैं। डीआरडीओ द्वारा स्थापित किए जाने वाले फील्ड अस्पतालों को लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री और केंद्रीय सेहत मंत्री दोनों को लिखे पत्रों में जिक्र किया है। जिनमें सांसद तिवारी ने कहा है कि उनका लोकसभा क्षेत्र 4 जिलों साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में पड़ता है। जहां ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा है व 1800 से अधिक गांवों के अलावा, छोटे शहर व कस्बे भी हैं।
सांसद तिवारी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि कोरोना महामारी के गंभीर हालातों से निपटने हेतु डीआरडीओ पीएम केयर्स फंड के अधीन देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए फील्ड अस्पताल बना रही है। जिन अस्पतालों का दायरा 250 से 1000 बिस्तरों तक होता है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अब देश के ग्रामीण हिस्सों की ओर भी बढ़ रहा है, जिसका सही अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है। इन हालातों में वह अपने लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल स्थापित किए जाने की अपील करते हैं। इस अस्पताल के लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन जरूरी जगह मुहैया करवाकर और खुश होंगे।
इसके अलावा, सांसद ने केंद्रीय सेहत मंत्री को लिखी चिट्ठी में रोपड़ और नवांशहर के सिविल अस्पतालों में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने की अपील भी की है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पीएम केयर्स फंड के तहत देश के अलग-अलग अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांटस का जिक्र किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष गढ़शंकर शहर में हो रही चोरीयों खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना : गढ़शंकर शहर में कुछ दिनों में ही करीब 100 चोरियां हो चुकी, लेकिन पुलिस प्रशासन चैन व गहरी  नींद सो रहा  : एडवोकेट पंकज कृपाल

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में आज इलाके के लोगों और दुकानदारों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर एडवोकेट पंकज कृपाल की अगुआई में पुलिस थाना गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक अंगद सैनी गंभीर घायल : मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचारधीन

नवांशहर :  कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सैनी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
Translate »
error: Content is protected !!