सांसद तिवारी ने मोहाली के गांवों के विकास के लिए बांटे ग्रांट के चैक

by

मोहाली, 20 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए, मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव नौगियारी, गीगा माजरा और मनौली में अलग – अलग विकास कार्यों हेतु अपने संसदीय कोटे से कुल 11 लाख रुपए ग्रांट के चैक बांटे गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि गांवों के विकास के बगैर देश का विकास नहीं हो सकता और इसके चलते वह ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत विकास कार्यों हेतु लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास को प्राथमकिता दी है और पार्टी की सरकारों के दौरान ही पंजाब व देश का विकास हुआ है।
इस दौरान अन्य के अलावा, कुलजीत सिंह बेदी डिप्टी मेयर मोहाली, सीनियर कांग्रेसी नेता मनजोत सिंह, मोहन सिंह बठलाना मैंबर जिला परिषद, सरपंच पुपिंदर कुमार नौगियारी, तरसेम सिंह सरपंच गीगा माजरा, दविंदर कुमार पंच, दलजीत सिंह पंच, मोहन लाल, जगतार सिंह, साधा सिंह पंच, सुमित कुमार, गुरमुख सिंह, राम मूर्ति, अमरनाथ भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान के बयान पर सियासी हंगामा : विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर भडक़े विरोधी

चंड़ीगढ़ : हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए अलग विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर सीएम भगवंत मान को विरोधियों ने घेर लिया है। सीएम के बयान से कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल पीपीसीसी के सदस्य और एस सी डिपार्टमेंट की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर मुगगोवाल में महासती दादी रानी के धार्मिक स्थान पर हुए नतमस्तक

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस सी डिपार्टमेंट की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर मुगगोवाल में महासती दादी रानी के धार्मिक स्थान पर शुरू...
article-image
पंजाब

सिद्धू के राजनीती में सरगर्म होने की फिर चर्चाएं शुरू : नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL में व्यस्तता होने के बावजूद कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के साथ अपने घर में की बैठक

पटियाला : लोकसभा चुनावों की घोषणा के बावजूद IPL में व्यस्त होने के चलते नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति से दुरी बनाए हुए थे, लेकिन अचानक आज उन्होंने पटियाला में कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं...
Translate »
error: Content is protected !!