सांसद तिवारी 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान हुए शामिल : खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं : सांसद मनीष तिवारी

by

गढ़शंकर, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं, जैसे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने के साथ-साथ नशे जैसी बुराइयों से डटकर मुकाबला करने की हिम्मत मिलती है। वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान शामिल होने के अवसर पर उपस्थित को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है। यह न सिर्फ खुद को फिट रखने, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए हमें ताकत प्रदान करते हैं। उन्होंने इतने बड़े स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले शाहिद – ए – आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब और अन्य सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी, जो खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी का भी मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने स्कूल के विकास हेतु 5 लाख रुपए की ग्रांट का चेक स्टाफ के सदस्यों भेंट किया। जहां अन्य के अलावा, प्रधान एडवोकेट जसवीर सिंह राय, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, गढ़शंकर बार एसोसिएशन के प्रधान पंकज कृपाल, चरण सिंह गिल यूएसए, मोहन सिंह तिहाड़ा पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी गढ़शंकर, पवन भामीया भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व आप विधायक की इनोवा जब्त : विजिलेंस जांच में फंस सकते हैं आप विधायक संदोहा

लैंड स्कैम की करप्शन मनी से खरीदी गई चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी के रोपड़ के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोहा की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी विजिलेंस ब्यूरो ने जब्त कर ली है। यह इनोवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की जसप्रीत बनी चर्टड अकाऊटैंट

गढ़शंकर: जज कालोनी गढ़शंकर की रहने वाली जसप्रीत कौर पुत्री प्रगट सिंह चार्टड अकाऊटैंट वनी। सरकारी हाई स्कूल पनाम से हाई स्कूल से दसवीं व बारहवीं करने के बाद बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज...
article-image
पंजाब

पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय : दीवाली के मौके पर रात्रि 8 बजे से रात 10 बजे तक

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर : पंजाब सरकार ने बुधवार को दीवाली तथा गुरपर्व मौके प्रदेश भर में ग्रीन पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय देने का ऐलान किया है। यह आदेश पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!