सांसद मनीष तिवारी और विधायक अंगद सिंह द्वारा दो अहम सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

by

नवांशहर, 9 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी व विधायक नवांशहर अंगद सिंह ने आज हल्का नवांशहर की 7.22 करोड रुपए की लागत से बनने वाली 2 अहम सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इनमें 3.75 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 5.06 किलोमीटर लंबी राहों-औड़ रोड से सतलुज बांध बाया कंग, भारटा कलां, लालेवाल, तलवंडी सिब्बू सड़क और 3.47 करोड़ की लागत से बनने वाली 4.63 किलोमीटर लंबी राहों-औड़ से दुधाला, वजीदपुर मंडी सड़क शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद तिवारी ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा निर्माण कार्यों के तहत इन सड़कों का काम इसी साल के भीतर मुकम्मल कर लिया जाएगा और 5 साल तक सड़क की संभाल की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों और शहरों की नुहार बदलने व लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और इसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी मुख्य और संपर्क सड़कों के नवीनीकरण व मजबूतीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मटीरियल की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करने की हिदायत दी।
हल्का विधायक अंगद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नवांशहर हल्के की सभी मुख्य सड़कों के अलावा गांवों की सड़कों का भी कायाकल्प किया गया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत गर्व से कह सकते हैं कि नवांशहर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की कोई भी सड़क मरम्मत से वंचित नहीं रही। उन्होंने कहा कि नवांशहर हलके के सर्व पक्षीय विकास हेतु तिवारी द्वारा दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता व क्षेत्रवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नवांशहर के चेयरमैन डॉ कमलजीत लाल, सरपंच हरभजन सिंह, पूर्व सरपंच संतोख सिंह, पंच हरपाल सिंह, सचिव जसविंदर सिंह, डॉ गुरनाम सैनी राहों, प्रेम सिंह दरियापुर, अजीत सिंह सरपंच सोएता, गोपाल सिंह पिंका, सुरजीत सिंह सहित अन्य शख़्सितें भी मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

17 वर्षीय लड़का अगवा, फिरौती 20 लाख रुपये की मांगी : हत्या कर शव गंग कैनाल के पास फेंक दिया

फिरोजपुर : रेलवे कर्मचारी के 17 वर्षीय लड़के को पड़ोसी समेत दो लोगों ने अगवा कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपियों ने लड़के का कत्ल कर शव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन से लापता युवक की गली-सड़ी लाश मिली, 2 दोस्त गिरफ्तार…हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में 21वां मर्डर

रोहित जसवाल  ऊना : . हिमाचल प्रदेश में 2025 के शुरुआती 81 दिन यानी करीब ढाई महीने में प्रदेश में यह 21वां मर्डर  है।  मामला ऊना जिले का है, जहां पर एक लापता युवक...
article-image
पंजाब

Vastu Makes a Home Shine

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 18 Internationally renowned Vastu expert and author Dr Bhupendra Vastu Shastri says that a home built according to Vastu principles can transform the fortunes of its occupants much like a...
article-image
पंजाब

किसानों की पंजाब सरकार को दो टूक, तीन माह में लागू करें कृषि नीति

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। इस दौरान यूनियन ने कृषि नीति में शामिल करने के लिए अपने 25...
Translate »
error: Content is protected !!