सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल की जन आरोग्य कल्याण समिति की बैठक आयोजित

by
चंडीगढ़, 15 फरवरी: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में जन आरोग्य कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने की। बैठक में चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. सुमन सिंह और अन्य डॉक्टर एवं अधिकारी शामिल हुए।
बैठक तिवारी ने इस बात पर जोर दिया कि मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। तिवारी ने सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि वे निजी क्षेत्र की बजाय सरकारी संस्थानों में लोगों की सेवा करके एक महान जन सेवा कर रहे हैं। बैठक के दौरान यह महसूस किया गया कि सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर 16 में उपलब्ध सुविधाओं की गहराई से समीक्षा की जानी चाहिए और फिर एक चार वर्षीय योजना तैयार की जानी चाहिए, ताकि यह देखा जा सके कि लोगों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के लिए उन सुविधाओं को कैसे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा किया जाने वाला पूंजीगत व्यय कम है और इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जन आरोग्य कल्याण समिति के पास जो फंड उपलब्ध हैं, उन फंडों का उपयोग रेवेन्यू की बजाय कैपिटल के पक्ष में अधिक किया जाना चाहिए। तिवारी ने सेक्टर-16 अस्पताल के अधिकारियों को सलाह दी कि एक पंजीकृत सोसाइटी के तौर पर जन आरोग्य कल्याण समिति के पास उपलब्ध फंडों को कैसे खर्च किया जाए और इस बारे में उचित सहयोगात्मक दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक समग्र योजना तैयार की जानी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 10 हजार देने के लिए वर्ल्ड बैंक का फंड हुआ इस्तेमाल : सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा

      पटना :  सुराज के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी रणनीतिकार पवन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। वर्मा ने...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और श्री राहुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मिल्कफेड पंजाब कर रहा है सराहनीय प्रगति : राजेश बलसोत्रा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार  संजीव कुमार के साथ एक विशेष बातचीत में होशियारपुर मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक श्री राजेश बलसोत्रा ने मिल्कफेड पंजाब में हो रहे अद्वितीय विकास और परिवर्तन की सराहना की।...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के शाहीद विजय कुमार सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में मुख्य अध्यापक लाल सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!