सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से ढाडा कलां चोअ की क्रॉसिंग पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज

by
गढ़शंकर :  श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों से जिला होशियारपुर के सब डिवीजन गढ़शंकर में पड़ते गांव ढाडा कलां व ढाडा खुर्द की लिंक सड़क को क्रॉस करते चोअ पर जल्द ही एक हाई लेवल ब्रिज का निर्माण होगा, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपए की मंजूरी दे दी गई है, जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी।
इस बारे जानकारी देते हुए सांसद मनीष तिवारी ने बताया कि यह चोअ गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क स्टेट हाईवे-24 के टूटो माजरा से आता है और आगे यह लिंक सड़क माहिलपुर-फगवाड़ा रोड ओडीआर-1 पर गांव ठुआना से क्रास करता है। इसमें हिमाचल के पहाड़ों से बरसात के दौरान भारी मात्रा में पानी आता है, जो आसपास से करीब 15 से 20 गावों के लिए भारी मुश्किलों का कारण बनता है। हाई लेवल ब्रिज का निर्माण इलाके के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी। जिसे लेकर उनके द्वारा राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया था और लगातार सरकार के संपर्क में थे। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपए मंजूर हो गए हैं।  तिवारी ने इस प्रोजेक्ट हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है  और विकास प्रोजेक्टों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

गढ़शंकर, 19 मार्च : कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू और राज्य उपाध्यक्ष गुरनेक सिंह भज्जल ने शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर के किसान नेताओं को चंडीगढ़ में बातचीत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
article-image
पंजाब

रेल मंत्रालय ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के लिए 202.99 करोड़ का बजट किया जारी : रवनीत बिट्ट

राजपुरा से चंडीगढ़ रेलवे लाइन बनने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। यह करीब 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 202.99...
पंजाब

डॉक्टरों ने 2 मरीजों को लावारिस जगह पर एंबुलेंस से फिंकवाया, एक की मौत : पंजाब के अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत

मानसा : पंजाब के सरकारी अस्पतालों से मानवता को शर्मसार करने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मानसा के सरकारी अस्पताल से भी सामने आया है। जहां पिछले कई...
Translate »
error: Content is protected !!