सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से, रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज को दी मंजूरी

by

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों के चलते रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने बताया कि रेलवे की ओर से चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस और डॉ अंबेडकर नगर-अमृतसर एक्सप्रेस के न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज को मंजूरी दे दी गई है। जिससे आसपास के क्षेत्रों से संबंधित लोगों को बहुत लाभ होगा, जिसे लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी के प्रयत्नों से हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहण की गई जमीन की चार गुना मुआवजा राशि किसानों को देने के लिए रजामंद हो गई थी और इससे किसानों को बड़ी राहत मिली थी। सांसद तिवारी द्वारा समय-समय पर अलग-अलग विकास कार्यों हेतु एमपी कोटे से हल्के में ग्रांट भी दी जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जनहित में मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वी के छात्र के साथ मैडम का होटल में संबंध बनाने के खुलासा : पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

गुरुग्राम ।  गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आए दिन गुरु-शिष्य के रिश्तों को तार-तार करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला...
article-image
पंजाब

एनआरआई के घर से चोरी किए समान सहित दो चोरी के आरोपी ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफतार कर गांव डुगरी में एनआरआई के घर से चोरी किए समान बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई सुभाष चंद पुलिस पार्टी सहित नंगल रोड़...
Translate »
error: Content is protected !!