सांसद मनीष तिवारी ने गांव दुराली में किया ओपन एयर जिम का उद्घाटन

by
मोहाली, 10 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव दुराली में उनके संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से स्थापित किए गए ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है और शारीरिक तौर पर फिट व्यक्ति ही अपने परिवार व देश की तरक्की के लिए काम कर सकता है। उनकी ओर से लगातार अपने संसदीय कोटे से हलके के विकास हेतु ग्रांट जारी की जा रही है। इस दिशा में, यह ओपन एयर जिम हर उम्र वर्ग से संबंधित लोगों को ताजी हवा में कसरत करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा, युवाओं को नशे से दूर करने में भी यह एक मददगार साबित होगा और युवा शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ बनेंगे।
जहां अन्य के अलावा, जसविंदर कौर चेयरपर्सन जिला परिषद मोहाली, सीनियर कांग्रेसी नेता मनजोत सिंह, हरविंदर कौर पंच, हरदीप कौर पंच, जसमीत कौर पंच, हरेंद्र सिंह पंच, बलजिंदर सिंह पंच, हरपाल सिंह पाली, करण सिंह सरपंच, राजा मोहाली, धनवंत सिंह रंधावा बीडीपीओ, कुलदीप सिंह धनोआ सरपंच भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के बंगा चौक में धरने के उपरांत बिखरे कचरे को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने किया साफ

गढ़शंकर :  शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा शहर के बंगा चौक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ किए गए धरना प्रदर्शन के उपरांत धरना स्थल पर चाय और पानी के खाली प्लास्टिक...
article-image
पंजाब

क्वांटम पेपर मिल द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की मांग : गांवों के लोगों ने दी थी सांसद को शिकायत

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र गढ़शंकर/होशियारपुर, 3 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पेपर...
article-image
पंजाब

1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का नींव पत्थर विधायक आदिया ने रखा

-400 मीटर का ट्रैक, बास्केटबाल, बालीबाल व बैडमिंटर कोर्ट के साथ बनेगा आधुनिक जिमनेजियम और बनेगा क्रिकेट ग्राउंड शामचौरासी- हलका शाचौरासी की चिंरलंबित मांग को पूका करते हुए युवाओं और बच्चों के लिए वरदान...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा-बंगा-नवांशहर-रोपड़ रोड, नेशनल हाईवे 344ए से निकलती सरहिंद नहर पर चार लेनिंग स्टील ब्रिज का होगा निर्माण

रोपड़ : श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों से फगवाड़ा-बंगा-नवांशहर-रोपड़ रोड, नेशनल हाईवे 344ए से निकलती सरहिंद नहर पर चार लेनिंग स्टील ब्रिज के निर्माण हेतु केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!