सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

by

चंडीगढ़, 15 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-32 कॉलोनी में लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इन कैमरों की स्थापना के लिए उन्होंने अपने सांसद कोटे से 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि ये कैमरे इलाके में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अपने विवेकाधीन कोटे से 5 लाख रुपये की राशि जारी की। तिवारी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच एस लक्की ने सांसद तिवारी द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा, कांग्रेस नेता विक्टर सिद्धू, चंद्रमुखी शर्मा, अंजू कत्याल पार्षद, सुरजीत कुमार, बलविंदर कौर, पूनम, बलजीत कौर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीनों बहनों की टांगें टूटी , पीजीआई में चल रहा इलाज : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने रौंदा

खरड़ : जिला यमुनानगर की नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते रितिका साढौरा (सीयू में एमसीए की छात्रा ) मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए...
article-image
पंजाब

108 संत बाबा हरि सिंह जी की याद को समर्पित धार्मिक समारोह का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संत बाबा हरि सिंह जी महाराज नैकी वालों की तपस्थली गांव पंजोडा में गुरुद्वारा नैकी साहिब में संत बाबा जसपाल सिंह पंजोडा के नेतृत्व में 108 संत बाबा हरी सिंह जी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में पृथ्वी दिवस पर आयोजित समागम दौरान  : ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन की समस्या पर रोक लगाने के लिए प्रयत्न करने का आह्वान

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीड ड्राइव चलाई गई, जिस...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे होगा शपथ समारोह 

सबसे पहले भगवंत मान लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे : भगवंत मान चंडीगढ़  : भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!