सांसद हर्ष महाजन को मिला विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में फिर एक बार आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ चुकी है की मामला विशेषाधिकार का हनन करने के मामले में नोटिस तक पहुंच गया है।

आखिर क्या है पूरा मामला :  भाजपा  के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नोटिस दिया है। दरअसल हाल ही में महाजन चंबा की यात्रा पर थे उसी दौरान उन्होंने कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं। पठानिया ने कहा है कि महाजन ने उन पर झूठे आरोप और आक्षेप लगाए गए, जो अध्यक्ष और सदन के सदस्य की गरिमा के खिलाफ हैं। पठानिया ने कहा कि वह अपनी सांविधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें विशेषाधिकार नोटिस जारी कर रहे हैं। पठानिया ने कहा कि महाजन को सबूतों के साथ आरोपों को साबित करना चाहिए और स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वह किस पठानिया का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने किस संदर्भ में अपमानजनक टिप्पणी की और वह आरोपों को साबित करें, क्योंकि यह विशेषाधिकार हनन के बराबर है। सांसद को सवालों का जवाब देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बढलग स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : शिक्षा खंड कुठाड के तहत रावमावि बढलग के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौपालकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़े व्यवस्याओं को मिलेगा संबल : हिम-गंगा योजना से सशक्त होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: प्रो. चन्द्र कुमार

धर्मशाला, 31 अगस्त। प्रदेश में गौपालन और दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों को आर्थित तौर पर सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार ने ‘हिम गंगा’ योजना शुरु की...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ। कुनिहार :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर निकाला सुख की सरकार का गोल्डन पीरियड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ नहीं जमा करवा पाई लेकिन पालमपुर यूनिवर्सिटी के 40 हेक्टेयर जमीन बेच दी मित्रों का भला, सत्ता समर्थित...
Translate »
error: Content is protected !!