साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

by

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोपी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो आरोपियों को काबू करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अब तक साईबर ठगी के मामलों में 20 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान ने शनिवार को बताया कि ये आरोपी अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 19 जून 2024 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत देकर कहा था कि स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब 1 करोड़ 20 लाख 70 हजार की उसे ठगी की गई है। इस शिकायत पर थाना में सबन्धित केस दर्ज करके जांच श्ुारू की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार प्रबंधक थाना साइबर अपराध पूर्व की टीम ने दो आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा निवासी मोहल्ला गोविंद दास अलीगंज जिला एटा (उत्तर-प्रदेश) व विश्वास कुमार निवासी बजरिया रामलाल कायमगंज जिला फर्रूखाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विश्वास कुमार पंजाब नेशनल बैंक कायमगंज (उत्तर-प्रदेश) शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करता है। उपरोक्त अभियोग की ठगी में प्रयोग किया गया बैंक खाता आरोपी रोहित शर्मा के नाम था। यह बैंक खाता आरोपी रोहित शर्मा तथा आरोपी विश्वास कुमार (बैंक कर्मचारी) ने मिली भगत करके एक फर्म के नाम पर झूठे पते पर खुलवाया था। फिर वही बैंक खाता आरोपी रोहित शर्मा ने एक लाख रुपये में अन्य आरोपी को साईबर ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था। पुलिस टीम द्वारा इस केस में आरोपियों सहित अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान : आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता लोभ में जयराम ठाकुर कर रहे जनादेश का अपमान: बाली

  एएम नाथ। शिमला, 22 मार्च :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के बिना मछली की तरह छटपटा रहे...
article-image
पंजाब

ग्यासपुरा गैस लीक मामले की हाई कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज की निगरानी में करवाई जाए जांच- पवन दीवान

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में गैस लीक होने के चलते 11 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त...
Translate »
error: Content is protected !!