‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17: DC कोमल मित्तल

by

समागम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का दिया जाएगा लाभ
होशियारपुर, 09 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की भलाई के लिए शुरु की गई योजना ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17 नवंबर को डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस समागम में बुजुर्गों की भलाई संबंधी स्वास्थ्य जांच के अलावा अन्य कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि उन तक सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला स्तरीय समागम की तैयारियों संबंधी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.पी मंजीत कौर व सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शिरकत करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मैडिकल कैंप संबंधी हिदायत जाती करते हुए कहा कि वे कैंप में ई.एन.टी, आंखों के डाक्टरों सहित अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों को बुलाकर बुजुर्गों का चैकअप करना यकीनी बनाए। इसके अलावा कैंप में बुजुर्गों के नि:शुल्क आंखों के चश्मे, नि:शुल्क दवाईयां, सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली अन्य सुविधाएं, आयुष्मान कार्ड आदि की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय आयोजन को सफलतापूर्वक करवाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बुजुर्गों तक ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाएं पहुंचाना है ताकि उन्हें उम्र के इस पढ़ाव में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनप्रीत सिंह, डा. अनीता, जिला बाल विकास अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, सी.डी.पी.ओ दया रानी, सी.डी.पी.ओ मंजू बाला, सी.डी.पी.ओ परमजीत कौर, सी.डी.पी.ओ जसविंदर कौर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब राज्यसभा चुनाव में नवनीत चतुर्वेदी की गिरफ्तारी का विवाद

चंडीगड़ :  पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर से नामांकन दाखिल करने का मामला गरमा गया है। मंगलवार को जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

22 जून को करेंगे शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन : पूर्व सैनिकों ने फौज में भर्ती की नई योजना खिलाफ बैठक की

गढ़शंकर : पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर की फौज में भर्ती की नयी योजना खिलाफ एक विशेष बैठक सूबेदार मोहनलाल हाजीपुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

मोहाली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की...
Translate »
error: Content is protected !!