साडे बुजुर्ग, साडा मान’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17: DC कोमल मित्तल

by

समागम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का दिया जाएगा लाभ
होशियारपुर, 15 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की भलाई के लिए शुरु की गई योजना ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17 नवंबर को डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस समागम में बुजुर्गों की भलाई संबंधी स्वास्थ्य जांच के अलावा अन्य कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि उन तक सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि समागम सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तकर होगा और इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के सीनियर सिटिजन्स के स्वास्थ्य संबंधी जिनमें नाक, कान, गले की जांच, आंखों की जांच, आंखों की सर्जरी, नि:शुल्क चश्मे, दांतों की जांच की जाएगी। इसके अलावा हड्डियों के माहिर डाक्टर व फिजियोथैरेपिस्ट, योग ट्रेनर भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बुढ़ापा पेंशन, यू.डी.आई.डी, सीनियर सिटिजन्स कार्ड, आयुष्मान कार्ड के लाभ भी दिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग...
article-image
पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू व हरदीप पूरी पर हो कानूनी कार्यवाही- पूर्व विधायक राठां

गढ़शंकर – अकाली दल बसपा गठबंधन के बाद बसपा के लिए आनंदपुर साहिब व चमकौर साहिब विधानसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

2 गुर्गे ग्रिफ्तार : आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मोड्यूल का पर्दाफाश

चंडीगढ़: पंजाब की बटाला पुलिस के साथ एक अभियान में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। ऑपरेशन के परिणामस्वरूप दो गुर्गों को गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!