सामाजिक सुरक्षा पेंशनर एक माह के भीतर करवाएं ई-केवाईसी सत्यापन

by
एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन (ई-केवाईसी) जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी के  माध्यम से जुलाई 2025 में आरम्भ किया गया था।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सत्यापन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई थी और कुल 7,84,976 लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि ऐसे सामाजिक सुरक्षा पेंशनर जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं किया है वे सम्बधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में एक माह के भीतर अपनी ई-केवाईसी सत्यापन सुनिश्चित करवाएं। इस अंतिम अवसर के उपरांत, पेंशन लाभार्थी द्वारा अपनी ई-केवाईसी सत्यापित नहीं करने की स्थिति में उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो इस बारे में वह संबंधित जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते है।
प्रवक्ता ने बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन के लिए आवश्यक जानकारी के दृष्टिगत प्रार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने 13 दिन तक दुष्कर्म किया : आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

पटियाला : पटियाला मे स्तय 27 वर्षीय युवती से 19 वर्ष के युवक द्वारा पटियाला में बहन को मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर वहां 13 दिन तक दुष्कर्म करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कमाई विवाद में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ प्रभारी निलंबित

बिना अनुमति म्यूजिक एल्बम जारी करने और आय अर्जित करने के आरोपों की जांच शुरू एएम नाथ। शिमला ; .हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ला रही थी करीब एक किलो सोना : सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने किया जब्त, आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिन रिमांड

कन्नूर  :  केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस  को करीब एक किलो सोने  के साथ हिरासत में लिया गया है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घालुवाल और बडसाला पुल का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  किया निरीक्षण

ऊना, 3 अगस्त – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय ऊना में आपदा राहत व पुनर्वास समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत गत दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घालुवाल पुल...
Translate »
error: Content is protected !!