सार्वजनिक स्थान पर बहस की दी चनोती : निमिषा मेहता ने डिप्टी स्पीकर पर अख्तियारी फंड से अपने चहेतों को ग्रांट देने का फिर लगाया आरोप

by

गढ़शंकर, 18 जून : भाजपा नेता निमिषा मेहता हल्का इंचार्ज गढ़शंकर ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जैकिशन सिंह रोडी द्वारा बतौर डिप्टी स्पीकर के तौर पर मकान बनाने के लिए अपने अख्तियारी फंड से अपने चहेतों को ग्रांट देने के आरोप दोहराते हुए आर. टी. आई. से प्राप्त की कापियां, मकानों की फोटो और वीडियो जारी की। उन्होंने गढ़शंकर विधानसभा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी ग्रांटों का सत्यपन करें कि जिन लोगों को मकान बनाने के लिए 50-50 हजार रुपये के चैक दिए गए हैं वह लोग इस सरकारी ग्रांट के हकदार है जा नहीं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपने विधायक की असलियत पता चलनी चाहिए कि वह अपने इलाके के किन लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा अख्तियारी फंड नियम 23-सी के अनुसार घर की मुरम्मत के लिए 15 हजार रुपये और नए घर की उसारी के लिए 50 हजार रुपये दिए जा सकते हैं लेकिन डिप्टी स्पीकर ने आलीशान घरों के मालिकों को यह राशि जारी कर दी जो इनके चहेते है। उन्होंने कहा कि कोट गांव के सगे तीन भाइयों को, जिनके घर पहले से बने हुए हैं को घर की उसारी के लिए 50-50 हजार रुपये के चैक दे दिए, झोनोवल गांव के बलजिंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह जिसने डेढ़ साल पहले गांव की मुख्य सड़क पर आलीशान कोठी बनाई थी उसे भी घर की उसारी के लिए 50 हजार रुपये, खुराली के गुरभाग सिंह को घर की उसारी के 50 हजार रुपये, गांव कितना के बाप-बेटे दोनों को घर उसारी के लिए 50-50 हजार रुपये दे दिए गए जबकि वह दो मंजिला घर मे रह रहे हैं और उनके बेटे जगतार सिंह की नवाशहर में ट्रैक्टर एजेंसी है जिसका उद्घाटन स्वयं डिप्टी स्पीकर की माता जी ने किया था। उन्होंने कहा कि इसी तरह बीरमपुर गांव की एक महिला जिसका घर गांव के लोगों ने बनवा कर दिया था उसे भी 50 हजार इस लिए दे दिए गए कि वह उनके खासमखास की भतीजी है, सेखोवाल गांव के आलीशान घर के मालिक परविंदर सिंह को भी 50 हजार रुपये घर की उसारी के लिए दे दिए गए। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ लोग खेतीयोग जमीन के मालिक है। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में इनके घरों की वीडियो व फ़ोटो भी जारी करते हुए कहा कि अब लोगों को तय करना है कि उनका विधायक जो खुद को राजा हरिश्चंद्र की तरह ईमानदारी का मखोटा लगाकर खुद को ईमानदार होने का प्रमाणपत्र दे रहा है वह गरीबों की सहायता कर रहा है जा अपने चहेते अमीरों को रेबड़िया बांट रहा है।
अख्तियारी फंड के यह है नियम….
आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 2022-23 मुख्यमंत्री व केबनिट मंत्रियों की ओर से दी जाने वाली ग्रांट के नियम बनाये गए। इस नियम के 13-सी व शर्त 1,2,3 व 6 दे अनुसार गरीब लोगों को घर की मरम्मत के लिए 15 हजार रुपये, नए घर की उसारी के लिए 50 हजार रुपये प्राप्त करने वाला बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए व लाभपत्री ने इंदिरा आवास योजना जा किसी अन्य योजना का लाभ न उठाया हो, लाभपात्री एक से जायदा ग्रांट नही दी जा सकती। नियम 22 के अनुसार लाभपात्री को जिस मकसद के लिए ग्रांट दी गई है वह उसे किसे अन्य मंतव्य के लिए इस्तेमाल नही कर सकता। नियम 23 के अनुसार इस ग्रांट के गलत इस्तेमाल नही होना चाहिए।
बहस के लिए चनोती दी….
भाजपा नेता निमिषा मेहता ने गढ़शंकर से विधायक व डिप्टी स्पीकर को चनोती देते हुए कहा कि वह अख्तियारी फंड से जारी ग्रांटों के मुद्दे पर जनतक बहस के लिए तैयार है ताकि लोगों को असलियत का पता चल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

review du lịch hạ

review du lịch hạ long 3 ngày 2 đêm Chào mừng đến mang review du lịch hạ long 3 ngày 2 đêm, cổng đánh tiếng một số hình thức giải trí trực tuyến hàng...
Uncategorized

j88 nhà cái – Mở

j88 nhà cái j88 nhà cái là một trong những liên tưởng cá cược online, hứa hứa cùng đến thưởng thức nghịch nhởi giải trí đỉnh điểm và khả năng kiếm tiền cuốn hút...
Uncategorized

Khám Phá xổ số

xổ số xổ số miền bắc xổ số xổ số miền bắc là 1 trong hệ ứng dụng vui nghịch giải trí không nghỉ}{đặt trực tuyến thông thường tại Việt Nam, địa điểm người...
Translate »
error: Content is protected !!