सावन में भक्ति और सेवा का संगम, प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर का भंडारा, जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन रहे शामिल

by
एएम नाथ।  मंडी, 11 अगस्त।   सावन माह के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी ने भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए सोमवार को मंडी शहर में अढ़ाई क्विंटल खीर का भंडारा आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भंडारे की शुरुआत भूतनाथ मंदिर में खीर का भोग चढ़ाने के बाद हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार दीपेंद्र मांटा और सह प्रेस सचिव विप्लव सकलानी ने मंदिर में प्रसाद अर्पित कर लौटाया हुआ खीर आयोजन स्थल के बड़े वर्तनों में मिलाया।
मुख्य अतिथि उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बारिश के बीच स्वयं भक्तों को खीर वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सावन मास के अंतिम सोमवार को इस तरह के आयोजन शिव भक्ति और आस्था के प्रतीक हैं। यह देखकर खुशी होती है कि पत्रकार, खबरों की दुनिया के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने सभी पत्रकार साथियों, जिला प्रशासन और अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष भगत सिंह गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप लाल कौंडल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, उपप्रधान विनोद राणा, मुख्य सलाहकार रजनीश हिमालयन, पूर्व अध्यक्ष मुरारी शर्मा, अंकुश सूद, डिप्टी चीफ एडवाइजर सोनिया शर्मा, प्रेस सचिव राकेश शर्मा, विप्लव सकलानी, वरिष्ठ पत्रकार दीपेंद्र मांटा, पुरुषोत्तम शर्मा सहित प्रेस क्लब के सदस्य नरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, चमन शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, यशराज, धर्मवीर, पुष्पराज, राकेश राणा, मुकेश मेहरा, हिमांशु, अशोक कुमार, हरदेव हरि, तरनदीप, हंसराज, जागृति, डिंपल, अजय तथा जिला लोक संपर्क विभाग मंडी का स्टाफ मौजूद रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर कौशल से रंगदारी नेटवर्क का पता लगाएगी चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सिदाना की कोठी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस केस में नामजद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 479 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा : एडीसी बोलीं सुखाश्रय योजना में बच्चों की होगी समुचित देखभाल

मंडी 4 अगस्त। मंडी जिले में 479 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। प्रदेश सरकार की सुखाश्रय योजना के अंतर्गत उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 साल तक किया दुष्कर्म : लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला आरक्षक से किया : खुद को कुंवारा बताकर दिया शादी का झांसा

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 413 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत की चाबी 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों में...
Translate »
error: Content is protected !!