सास और बहू एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार : तस्कर लेडी कांस्टेबल गई जेल

by
पंजाब में नशे के कारोबार में महिलाएं भी खूब सक्रिय है। बीते दिनों पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल चिट्टे के साथ पकड़ी गई थी। महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए थे।
इसके बाद कपूरथला पुलिस ने दो महिलाओं को भी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं अब मंडी गोबिंदगढ़ में भी दो महिलाएं नशे के साथ पकड़ी गई हैं। पकड़ी गई महिलाएं सास और बहू है। सीआईए सरहिंद पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ में कासो अभियान के तहत स्थानीय टी-प्वॉइंट अग्रसेन पार्क के पास विशेष चेकिंग के दौरान सास और बहू को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों किसी को नशे की सप्लाई देने जा रही थी
सीआईए स्टाफ सरहिंद के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को देख दीवार के पास बैठी दो महिलाएं मास्टर कॉलोनी की तरफ भाग गईं। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की। उनसे 500-500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने सास सुरेश व बहू सोनिया को गिरफ्तार कर लिया।
चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल का रिमांड खत्म, भेजा जेल
हेरोइन समेत पकड़ी गई पुलिसकर्मी अमनदीप कौर (बर्खास्त हो चुकी) मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर थी। मंगलवार को उसे फिर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमनदीप ने कु़छ ही माह में विदेश जाने वाली थी। अमनदीप को इंग्लैंड जाना था।
रिमांड में नशे को लेकर नहीं हुआ खुलासा
अमनदीप ने पिछले पांच दिन के रिमांड दौरान नशे संबंधी कोई भी खुलासा नहीं किया है, जिसके चलते पुलिस भी मीडिया को कुछ नहीं बता पा रही। पुलिस की विभिन्न टीमें अमनदीप के साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को पकड़ने के लिए हरियाणा एवं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी. कॉम. पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 19 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ग्रेजुएट कोर्स बी.कॉम। पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब

बाढ़ प्रबंधन को लेकर एस.डी.एम. ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम का दौरा

होशियारपुर, 5 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर का औचक दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!