साहिबजादों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित – रक्त केवल दान किया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता :- राजिंदर सिंह शूका

by
गढ़शंकर,  15 दिसम्बर : अदारा शिवालिक न्यूज़  की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर साहिबजादों की शहादत को समर्पित चौथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संत गुरमेल सिंह ब्लड बैंक बलाचौर के तकनीकी सहयोग से श्री विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 50 यूनिट रक्त दान किया एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन राजिंदर सिंह शूका पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसिल गढ़शंकर ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, रक्त केवल दान किया जा सकता है, इसे बनाया नहीं जा सकता। इस रक्तदान शिविर के अवसर पर भाई केवल सिंह, अध्यक्ष तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, रछपाल सिंह राजू उपाध्यक्ष एससी विंग पंजाब आप, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, प्रिं. बिक्कर सिंह, कुलविंदर सिंह बिट्टू, गोल्डी सिंह बीहड़ां, भूपिंदर सिंह राणा, डॉ. लखविंदर कुमार लक्खी, मुकेश कुमार गुजराती, जसबीर सिंह भट्ठल, एडवोकेट जसबीर सिंह रॉय, सैंडी भज्जलां, हरविंदर भुंगरनी, जोगिंदर सिंह, जसवीर सिंह, राजन, सुखविंदर सिंह, नरेश भुंबला, बलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, ओंकार चाहलपुरी, सुखदेव डांसीवाल, जसविंदर हीर, सरबजीत सिंह, भूपिंदर सिंह सैंहबी सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया। शिविर के दौरान संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि शिवालिक की टीम पिछले तीन वर्षों से वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन करने का नेक प्रयास कर रही है और यह शिविर साहिबजादों की शहादत को समर्पित किया गया है और यह चौथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया है। इस शिविर में रक्तदान करने वाग अदारा शिवालिक की ओर से धन्यवाद किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 साल की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

फरीदकोट : फरीदकोट जिले में 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। डिलीट करवाने पहुंची तो आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल...
article-image
पंजाब

तेदुएं की जान जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर गई : खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर तेदुएं की जान गई। जिसे वाइल्ड लाइफ विभाग ने तेदुएं को अपने कब्जे ले ले लिया है और जमीन मालिक...
article-image
पंजाब

कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
Translate »
error: Content is protected !!