सिद्धू के राजनीती में सरगर्म होने की फिर चर्चाएं शुरू : नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL में व्यस्तता होने के बावजूद कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के साथ अपने घर में की बैठक

by

पटियाला : लोकसभा चुनावों की घोषणा के बावजूद IPL में व्यस्त होने के चलते नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति से दुरी बनाए हुए थे, लेकिन अचानक आज उन्होंने पटियाला में कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के साथ अपने घर में बैठक की है। जिसमें कांग्रेस के पंजाब के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दुल्लो,पूर्व विधायक सुरजीत धीमान, पूर्व विधायक जगदेव कमालू, पूर्व विधायक महेश इंद्र सिंह, पूर्व विधायक नाजर सिंह मनसाहिया शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू ने लोकसभा चुनावों को लेकर ही सीनियर नेताओं के साथ बातचीत की है। जिसके बाद अब फिर से नवजोत सिद्धू के राजनीती में सरगर्म होने की चर्चाएं शुरू तो हो गई। लेकिन अब कांग्रेस उन्हें कोई जिम्मेवारी देती हे या नहीं यह तो आने वाले समय में देखना होगा।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL में कमेंटरी शुरू की है। सिद्धू दोबारा से IPL में अपने शब्दों से लोगों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं। लेकिन सियासी तौर पर वे सरगर्म नहीं दिख रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से भी साफ इनकार कर दिया था। वहीं, डॉ. नवजोत कौर की राजस्थान में सर्जरी और नवजोत सिंह ने अपनी पत्नी की सेहत का हवाला देते हुए राजनीति से फिलहाल सरगर्म रहने में असमर्थता जाहिर की थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला प्रशासन होशियारपुर और सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर के बीच करार पर हस्ताक्षर

सनातन धर्म कॉलेज के छात्र बाल गृह और वृद्धाश्रम में विभिन्न गतिविधियां करेंगे होशियारपुर, 22 मई – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रिंसिपल सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर व जिला प्रशासन होशियारपुर...
article-image
पंजाब

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की घर वापसी के लिए प्रयत्न तेज करे भारत सरकार: पवन दीवान

लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने रूस और यूक्रेन में जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए भारत सरकार से प्रयत्न तेज करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी

नई दिल्ली । हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश ने गुरु साहिब का शहीदी पर्व मनाया। गुरु तेग...
article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!