सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में देहरादून से एक ग्रिफ्तार : युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा

by

देहरादून : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है जो हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने प्रदेश में दाखिल हुआ है।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में दबिश दी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव में स्थानीय देहरादून पुलिस और एसटीएफ भी इस कार्रवाई में शामिल है। युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार युवक हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने प्रदेश में दाखिल हुआ है। वह अपने कुछ साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पंजाब पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। आरोप है कि युवक ने हत्यारों को गाड़ी मुहैया कराई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस जल्द मामले के संबंध में खुलासा करेगी। वहीं देहरादून में फिलहाल कोई अधिकारी इस मामले में बयान नहीं दे रहा है।
फोटो : थार की जांच करते पुलिस के अधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सांसद तिवारी ने लोगों की समस्याओं को जाना और गांवों के विकास हेतु ग्रांट भी सौंपी 

नवांशहर, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव महिरमपुर और दौलतपुर गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी...
article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

पुलिस और आतंकी लखबीर के गुर्गों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल : दो गिरफ्तार

तरनतारन। इलाके के अंतर्गत गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुढ़ा साहिब से छेहरटा को जाती लिंक सड़क पर देर शाम को आतंकी लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें...
article-image
पंजाब

जोशी नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में नतमस्तक हुए पवन दीवान

लुधियाना, 24 सितंबर : माता रानी के महा नवरात्रों के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान पवन दीवान जोशी नगर, हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री...
Translate »
error: Content is protected !!