सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़के : आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है , मंड व राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बता रहे

by

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में भड़के। बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है कि वह उनकी फोटो सोशल मीडिया से उठाकर गुरसिमरन सिंह मंड व राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो उन्हें उसी दिन हरा दिया था जिस दिन उनके बेटे का कत्ल आप सरकार के शासन में हुआ। जिन लोगों ने सुरक्षा लीक की है उन्हें सरकार हाथ डालने से डर रही है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इंसाफ मिलेगा। इस बीच न तो किसी मंत्री ने उनसे बात की और न ही मुख्यमंत्री ने संपर्क किया। बलकौर सिंह ने कहा कि आप सरकार के मंत्रियों ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया था। इन सभी कारणों के चलते उन्हें जालंधर उपचुनाव में बेटे के लिए इंसाफ मांगने जाना पड़ा।
बलकौर ने कहा कि आप वर्कर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कि उनका दिल दुख गया, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं है। बलकौर ने कहा कि मैं अपनी जंग खुद लड़ूंगा। मैंने आज तक किसी को गलत भाषा में जवाब नहीं दिया है, लेकिन आप वर्करों ने सभी हदें पार कर दी है। बेशक जालंधर में आप की जीत हुई है, लेकिन याद रहे कि 65 फीसदी लोग आज भी सरकार के खिलाफ ही हैं।
बलकौर सिंह ने कहा कि कुछ आप के वर्कर कह रहे हैं कि बलकौर सिंह को विदेश से पैसा आ रहा है। सरकार उनकी जांच करवा सकती है। उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला ने हक की कमाई की है। मूसेवाला की मां चरण कौर भी आप पर खूब बरसी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नुकसान आप पार्टी ने किया है। सच बोलने वालों का पंजाब में कत्ल हो रहा है। पहले दीप सिद्धू का कत्ल किया गया। फिर सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के लिए आवाज उठाई तो उसे मार दिया गया। आप पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बात में दम लगता है कि वह जरूर कोई हल करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : कनाडा में पंजाब के सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग

चंडीगढ़, 02 सितंबर : पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली है। इसको लेकर गैंगस्टर ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में निजी अस्पताल सन सकैन सैंटर में कोरोना  नियमों की अवहेलना की वीडीओ वायरल, डा. ने माना के कोताही तो हुई है तभी वीडियों वायरल हुई  

गढ़शंकर: कोरोना महामारी को लेकर तय नियमों की उलंघना का मामला कल सिंबली स्कूल में साहमने आया तो आज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो में बंगा रोड़ पर स्थित सन सकैन सैंटर...
article-image
पंजाब

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 30 सितंबर तक कई नागरिक सेवाओं की फीस माफ : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

होशियारपुर, 3 जुलाई:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार ने  मतदाता सूचियों की चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान को सुचारू और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!