सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : मुख्य गवाह गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंचा , दूसरी बार है जब घटना के बाद सिद्धू की कार में बैठे दोनों दोस्त गवाही देने नहीं पहुंचे

by

मानसा। पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में शुक्रवार को मुख्य गवाह गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंचा। यह दूसरी बार है जब घटना के बाद सिद्धू की कार में बैठे दोनों दोस्त गवाही देने नहीं पहुंचे। कोर्ट ने कल यानी शुक्रवार को दोनों के बयान दर्ज करने की तारीख तय की थी। हत्या के वक्त गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह सिद्धू की कार में बैठे थे। इसलिए उन्हें मुख्य गवाह बनाया गया। दोनों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट से छूट मांगी है। यह घटना मानसा के जवाहरके गांव में हुई थी। घटना में गुरविंदर और गुरप्रीत को भी गोली लगी थी।

 शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी :   29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला तब 28 साल का था। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भतीजा सचिन थापन भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से ही माता-पिता अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत बाबा हरी सिंह यादगारी टूर्नामेंट में नंगल ख़िलाड़िया, जिंदोवाल, सैदपुर व कालेवाल भगतां की टीमें ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

माहिलपुर, 26 अप्रैल  : संत बाबा हरि सिंह स्पोर्टिंग क्लब कहारपुर, गांववासी व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से कमेटी चेयरमैन संत साधु सिंह निर्मल कुटिया कहारपुर और अध्यक्ष हरमनजोत सिंह के नेतृत्व में गांव...
article-image
पंजाब

श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालिज माहिलपुर में बहुत ही कम फीस पर पढ़ाई मे होशियार और गरीब छात्र को पढ़ाया जाता : प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह

*1946 में संत बाबा हरी सिंह कहार पुरी और प्रिंसिपल हरभजन सिंह द्वारा श्रेत्र में यह कालेज खोला था: प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह * इस कालिज से पढ़ाई उत्तीर्ण कर छात्र छात्राएं देश विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!