सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार से टक्कर, एक घायल

by

गढ़शंकर, 27 फरवरी : गढ़शंकर-होशियारपुर सडक पर गांव गोलियां के पास सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार के साथ टक्कर हो गई जिसमें कार चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल करवाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। जानकारी अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह भारत गैस एजेंसी के सिलेंडर लेकर जम्मू से लालडू चंडीगढ़ जा रहा था और जब वह उक्त जगह पर पहुंचा तो उसकी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। जिसके चलते दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गए और कार चालक दुर्घटना में घायल हो गया। दुर्घटना की जाँच कर रहे ए एस आई रवीश कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया है और दुर्घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है।
कैप्शन… दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी चौंक में भव्य भगवती जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने लगवाई हाजिरी, भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौंक में चौथा विशाल भगवती जागरण श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक करवाया गया। इस मौके पर इस मौके पर प्रिय कटोच हमीरपुर, कन्हैया...
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 20 ਗਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, 28 ਟੀਕੇ ਅਤੇ 170 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 30 ਸਤੰਬਰ : ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, ਬੰਗਾ, ਮੁਕੰਦਪੁਰ, ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਪੋਜੇਵਾਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ 20...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला घूमने पहुंचे 4 युवक- कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला,उठाकर थाने ले गई पुलिस

रोहित जसवाल । शिमला : नए साल पर हजारों लोग शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के रहने वाले चार युवक भी खुशी-खुशी शिमला के कुफरी घूमने पहुंचे हुए...
Translate »
error: Content is protected !!