सिवल अस्पताल गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया : नशे के संबंध में नाटक के माध्यम से भी दिया संदेश

by

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर आशिका जैन , सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल तथा डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाती के दिशा-निर्देशों के अनुसार एवं एसएमओ डॉ. अजय बसरा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट सरिता कंवर  (मुफ्त कानूनी सहायता प्राधिकरण) ने नशाखोरी के सबंध जागरूक किया तथा सरकार द्वारा नशे के शिकार व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा भाषण दिए गए तथा नशे के संबंध में नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया। इस मौके पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय बसरा जी द्वारा सरकारी अस्पताल में चलाए जा रहे ओएसटी  और ओओट  कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. तपरना शर्मा जी द्वारा नशे के उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजेश परती एमपीएचडब्लू , सुखवीर कौर (काउंसलर) तथा मोनिका रानी (स्टाफ नर्स) द्वारा भी भाषण दिए गए। इसके बाद संकल्प एनजीओ जो कि पीएसएसी द्वारा संचालित है, में लखवीर कौर (काउंसलर) तथा एडवोकेट सविता जी द्वारा नशाखोरी रोकने पर भाषण दिए गए तथा नशाखोरी को जड़ से समाप्त करने में सभी के योगदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एनजीओ का समस्त स्टाफ तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर के सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, मरीज एवं नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के तेरह वार्डों में 50  उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में : वार्ड नंबर 3 में से कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों समेत 10 ने नामांकन पत्र लिए वापिस

चुनाव के लिए सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए : एसडीएम संजीव कुमार गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों के लिए 61 उम्मदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें से एक का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक सरवन को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : आपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले सरवन सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...
article-image
पंजाब

ब्याज पर दिए पैसे लेने के लिए दबाव डालने के कारण आत्महत्या करने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव आलीपुर में एक व्यकित द्वारा जहरीली वस्तू खाकर आत्महत्या करने के पीछे गांव के एक व्यक्ति पर ब्याज पर दिए पैसे लेने के लिए  दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज कर...
article-image
पंजाब

आप सरकार की बेशर्मी भरी महिलाओं से धोखाधड़ी है, आप ने 60,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 6,000 रुपये दे रहे :

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!