सिवल अस्पताल गढ़शंकर में बुजुर्गों के लिए लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

by

‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ अभियान के तहत आंखों, कैंसर, हड्डियों और याददाश्त संबंधी बीमारियों की होगी जांच

गढ़शंकर, 2 नवंबर। पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सम्मान और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ अभियान के तहत 3 नवंबर कोसिवल अस्पताल  गढ़शंकर में विशेष मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। शिविर में बुजुर्गों की आंखों की मुफ्त जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, डिमेंशिया (याददाश्त संबंधी बीमारी), हड्डियों की जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आंखों की जांच में जिन बुजुर्गों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से बिल्कुल मुफ्त करवाए जाएंगे। यह शिविर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, ताकि बुजुर्गों में बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुजुर्गों तथा उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे 3 नवंबर को सब-डिवीजनल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं। साथ ही अन्य बुजुर्गों को भी शिविर के प्रति जागरूक करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डल्लेवाल भूख हड़ताल 49वें दिन में प्रवेश : सिकुड़ने लगी है त्वचा, डॉक्टरों ने कही ये बात

खनौरी बॉर्डर : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  को 49 दिन हो गए हैं। उनके...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका : कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को किया सस्पेंड – दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली की थी आयोजित

सिद्धू के लिए किया था रैली का इंतजाम, कांग्रेस ने इन दो नेताओं को किया सस्पेंड चंडीगढ़।  पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा मानवाधिकार आयोग : पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी

शाम चौरासी और गढ़शंकर की आयोजित जन सुनवाई शिविरों में सुनी लोगों की सम्सयाएं व्हाट्सएप नंबर 9855475547 पर दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत गढ़शंकर : पंजाब राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मानवाधिकार...
Translate »
error: Content is protected !!