सिविल अस्पताल की टीम ने की 215 हवालातियों व कैदियों की स्वास्थ्य जांच : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल में नि:शुल्क मैडिकल जांच कैंप आयोजित

by

होशियारपुर, 22 फरवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से केंद्रीय जेल होशियारपुर में मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मैडिकल कैंप के दौरान सिविल अस्पताल की मैडिकल टीम डा. बलजीत कालिया, डा. मंदीप कौर, डा. मलदीप कौर, डा. नेहा, डा. माहिमा की ओर से जेल में बंद 215 हवालातियों$कैदियों का नि:शुल्क चैकअप किया गया, जिसमें बुखार, खांसी, जुकाम, ई.एन.टी के रोगों, छाती व अन्य बीमारियों का चैकअप शामिल था। डाक्टरों की टीम की ओर से चैकअप के दौरान हवालातियों व कैदी मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी मुहैया करवाई गई।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने डाक्टरों की टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से यह मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया ताकि हवालातियों व कैदियों का बीमारियों से बचाव हो सके। इस मैडिकल कैंप के दौरान सुपरिटैंडेंट केंद्रीय जेल अनुराग कुमार यादव, डिप्टी सुपरिटेंडेंट तेजपाल, सहायक सुपरिटेंडेंट गुरजिंदर सिंह, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के कोआर्डिनेटर जसविंदर सिंह व पैरा लीगल वालंटियर पवन कुमार उपस्थित थे।
इसके अलावा सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन होशियारपुर, रैड क्रास होशियारपुर व नई आबादी सरकारी हाई स्कूल होशियारपुर में सैमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों व महिलाओं को पोकसो एक्ट, नि:शुल्क कानूनी सहायता, नालसा स्कम, लोक अदालतों व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सैमीनार के दौरान डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन होशियारपुर के प्रिंसिपल विधि भल्ला, रोमा, चेतना शर्मा व रैड क्रास होशियारपुर की सदस्य गुरप्रीत कौर उपस्थित थे।
इसके अलावा अपराजिता जोशी के नेतृत्व में मीडिएशन व कंसलीएशन सैंटर होशियारपुर के मीडिएटर एडवोकेट डी. के वासुदेवा की ओर से कंसैप्ट आफ प्री इंस्टीट्यूट मीडिएशन के बारे में एडवोकेटों को जानकारी दी गई। यह सैमीनार में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आर.पी. धीर के सहयोग से किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कीर्तन में युवक पर हमला कर घायल करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर 18 मार्च  : माहिलपुर पुलिस ने 22 फरवरी को श्री गुरू रविदास महाराज जयंती समारोह में नगर कीर्तन में शामिल युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 6...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि चार वर्षीय कोर्स बीए बीएड के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गहलोत ने डल्लेवाल की भूख हड़ताल को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार की आलोचना की

जयपुर, 17 जनवरी :  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र और पंजाब सरकार पर] अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल के प्रति असंवेदनशीलता दिखाने का आरोप...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मोहाली व चंडीगढ़ के लिए ओपन एयर जिम्नेजियम के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट दी

 चंडीगढ़ :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मोहाली व चंडीगढ़ ओपन एयर जिम्नेजियम के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट दी है।सेक्टर-74 मोहाली में ओपन एयर जिम्नेशियम...
Translate »
error: Content is protected !!