सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व मलेरिया दिवस पर किया जागरूक

by

गढ़शंकर, 25 अप्रैल : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर बलविंदर कुमार के दिशा निर्देश अनुसार तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों व नर्सिंग विद्यार्थियों को मलेरिया संबंधी जागरूक किया। उन्हें संबोधित करते बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज नाम के मच्छर के काटने से होता है। उन्होंने इसके प्रसार को रोकने के लिए लोगों को अपने घरों तथा कार्यालयों के इर्द-गिर्द पानी इकट्ठा न होने देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साफ पानी जमा होने वाले सोमे जैसे कि कूलर, गमले, पक्षियों के लिए रखे जाने वाले पानी के कटोरे आदि सप्ताह में एक दिन खाली रखने के लिए, पूरे शरीर को ढककर रखने, मच्छरदानी तथा मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करने तथा अन्य सावधानियों के बारे में जागरूक किया ताकि मलेरिया से बचाव किया जा सके। उन्होंने मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में जांच करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर डॉक्टर रमन कुमार, डा जोगिंदर सिंह, एसटीएस विकास शर्मा, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर राजेश परती के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग विद्यार्थी व आम लोग हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने विश्व युवा कौशल दिवस मनाया

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने विश्व युवा कौशल दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व युवा कौशल दिवस संयुक्त राष्ट्र...
article-image
पंजाब

होमगार्ड के बेटे को लील गया ‘सफेद जहर…सिस्टम पर उठे सवाल

अमृतसर :  कोट खालसा थाने के तहत आने वाले इलाके गुरु नानकपुरा में एक पुलिसवाले के बेटे को ड्रग्स के शैतान ने निगल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक पहले ड्रग्स लेता था...
article-image
पंजाब

जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर FIR – पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा : पहले भाई को भेजा रूस, अब दूसरे से वसूले 35 लाख

जालंधर  :  जालंधर से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इधर, जालंधर के जगदीप कुमार ने कुछ ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी और मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज...
article-image
पंजाब

5 ग्रिफ्तार : 3 पिस्टल 7.65 एमएम, 22 जिंदा रोंद 7.65एमएम, 2 खंडे (लोहे के), 1 बेसबाल एवं गाड़ी इसुजु पिक्क अप बरामद

हरियाणा : डायरैक्टर जनरल पुलिस पंजाब वीके भावरा की हिदायत पर सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर सरताज सिंह (आईपीएस) द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं एसपी (इनवेस्टीगेशन) मुख्तयार राय (पीपीएस) की अगुवाई में नाजायज असला/हथियार रखने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!