सिविल सर्जन डा.पवन कुमार शगोत्रा ने एसडीएच गढ़शंकर और आम आदमी क्लिनिक हैबोवाल और खुरालगढ़ का किया दौरा

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ने एसडीएच गढ़शंकर और पोसी ब्लॉक के आम आदमी क्लिनिक हैबोवाल और खुरालगढ़ का दौरा किया। इस अवसर पर पोसी ब्लॉक से मेडिकल अफ़सर डॉ. नवलदीप और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आसिफ भी उपस्थित थे।
सिविल सर्जन द्वारा एसडीएच गढ़शंकर के सभी विभागों का जायज़ा लिया गया। उनके साथ गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफ़सर डा संतोख भी मौजूद थे। सिविल सर्जन ने गाइनी वार्ड का विशेष तौर पर दौरा किया व वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और उन्हें मिलने वाले भोजन का भी निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल की लैब और फार्मेसी स्टोर की भी जाँच की और उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण किया।
बाद में सिविल सर्जन ने पोसी ब्लॉक के आम आदमी क्लिनिक हैबोवाल और खुरालगढ़ की जांच की।उन्होंने वहाँ ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ की उपस्थिति जांची और सभी को समय का पाबंद रहने के निर्देश दिए। उनके द्वारा मरीजों के रिकॉर्ड, दवाओं के स्टॉक एवं साफ-सफाई की विशेष रूप से समीक्षा की गयी।डॉ. शगोत्रा ने स्टाफ से मरीजों का उचित रिकॉर्ड बनाए रखने को कहा। फार्मेसी स्टोर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा सकें। उन्होंने वहां आए मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली दवाओं तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने दोनों स्वास्थ्य संस्थानों के स्टाफ को आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, मरीजों के प्रति प्रेमपूर्ण रवैया अपनाने को कहा तथा निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले मरीजों को गंभीरता से लिया जाये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन : तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : पंजाब सुबारडीनेट सर्विस फेडरेशन पंजाब के आहवान पर ब्लाक तलवाड़ा के प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व मे तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पंजाबी भाषा की उपेक्षा की कड़ी  की निंदा की : शिक्षा मंत्री का पंजाबी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता का दावा झूठा : मुकेश कुमार

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: राज्य शैक्षिक खोज एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा जारी किए गए कक्षा 5वीं के परीक्षा सर्टिफिकेटों पर बच्चों के नाम केवल अंग्रेजी में छापने की सख्त निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स...
article-image
पंजाब

4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी वोटों की गिनती : पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम से लिया पोलिंग बूथों का जायजा

होशियारपुर, 1 जूनः   होशियारपुर जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने...
Translate »
error: Content is protected !!