सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

by

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये पद नालागढ़, बद्दी व परवाणू में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होने के साथ-साथ आयु सीमा 21-37 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा तथा 28 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10.30 बजे लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 12500 रूपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ ईपीएफ व ईएसआईसी की सुविधाएं भी देय होंगी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस ने राज्यसभा पहुंचाने के लिए अब इस नेता को सौंपा जिम्मा

नई दिल्ली : अभिषेक मनु सिंघवी एक वकील होने के साथ-साथ कांग्रेस नेता भी है. तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना से इस बार उम्मीदवार बनाया है, इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

धान खरीद से पहले पंजाब में भंडारण संकट : मान ने केंद्र से मांगी 21 लाख मीट्रिक टन अनाज की तत्काल लिफ्टिंग

चंडीगढ़: पंजाब में धान की खरीद शुरू होने के साथ ही मंडियों और राइस मिलों में भंडारण क्षमता का संकट गहराने लगा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!