सीएम जय राम ठाकुर से ऊना की नई ड्रेनेज योजना को मांगे 22 करोड़ रुपए

by
सत्ती के नेतृत्व में ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से धर्मशाला में की मुलाकात
ऊना (19 फरवरी)- ऊना शहर को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से 22 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने की मांग की है। छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में ऊना का एक प्रतिनिधिमंडल आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला और उन्हें बताया कि शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई निवारण करने के लिए जल शक्ति विभाग ने 22 करोड़ रुपए की योजना की डीपीआर तैयार की है तथा इस योजना को धरातल पर लागू करने के लिए धन उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की बात को बड़े ही ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बताया कि डीपीआर के तहत ऊना व आस-पास के पांच नालों को पक्का कर इनकी चैनलाइजेशन प्रस्तावित है, ताकि इन नालों का पानी ऊना शहर में न आ सके तथा नालों के पानी को लालसिंगी खड्ड के साथ मिलाया जाएगा। इससे बारिश के दिनों में ऊना में लोगों को पेश आने वालीजल भराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बरसात के दिनों में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा ड्रेनेज व्यवस्था बनने से समस्या सुलझ जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी, ऊना नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, ऊना भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, सुमित शर्मा, जनक राज खजांची, विनोद पुरी, ममता कश्यप, उर्मिला, इंदू, सीमा दत्ता, खामोश जैतिक, सुरजीत सैणी, तिलक राज सैणी, मोहित बेदी, विक्की सैणी, दीपक मुन्ना, बलविंदर, कैप्टन चरणदास तथा तरसेम सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कर रही प्रवक्ताओं की तलाश : नेशनल टैलेंट हंट” शुरू, इच्छुक कांग्रेसी 5 जनवरी तक करे online आवेदन : भवानी पठानिया

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र : विकास खंड स्तर पर स्थापित किए जाएंगे स्वचालित मौसम केंद्र – डॉ कुलदीप धीमान

चंबा, 13 दिसंबर :  मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए विकास खंड स्तर पर स्वचालित मौसम मापक केंद्र और पंचायत स्तर पर स्वचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैक्स का कम्प्यूटरीकरण सहकारी क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – उपायुक्त

डीएलआईएमसी ने चरण-III के तहत 23 पात्र पैक्स/एम-पैक्स के कम्प्यूटरीकरण की सिफारिश की एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त एवं जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति (DLIMC) की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने फांसी लगाकर दी जान : बाथरूम में मिला शव, कौन थे ये 30 वर्षीय न्‍यायाधीश?

नई दिल्ली : दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश की आत्महत्या की खबर सामने आई है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी...
Translate »
error: Content is protected !!