सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने की छापेमारी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

by

नाभा : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोमवार को हियाणा खुर्द से मंडौर अजनोदा तक बनी सड़क की जांच करते हुए तीन सैंपल लिए।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के पटियाला ग्रामीण क्षेत्र की नोडल वॉलंटियर टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें सड़क की स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी नोडल वॉलंटियर टीम क्षेत्र में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता की जांच करती है, स्थानीय लोगों से फीडबैक लेती है और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी सरकार तक पहुँचाती है। इसी प्रक्रिया के तहत हियाणा-मंडौर अजनोदा सड़क की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण सर्कल पटियाला के निगरानी इंजीनियर मनप्रीत सिंह ने बताया कि टीम ने सड़क के तीन सैंपल लिए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर मौजूद एजेंसी और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण में आवश्यक सुधार और मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोट के अधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं रही आगे

जिले में सफलातपूर्वक हुआ 68.66 प्रतिशत मतदान: जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 के लिए जिला होशियारपुर में सफलतापूर्वक मतदान...
article-image
पंजाब

अकाली दल के नेता बंटी रोमाना को मिली जमानत

चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गढ़शंकर, 12 अक्टूबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!