सीएम मान ने 250 खेल मैदान किए जनता को समर्पित

by

मोहाली :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को खरड़-रोपड़ हाईवे स्थित कुराली के गांव कलेवाल से राज्य में 250 खेल मैदानों का उद्घाटन कर पंजाब में खेल संस्कृति को नई दिशा देने की पहल की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव गांव खेल सुविधाएं पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं।

मैदानों की देखरेख और सिंचाई के लिए बोरवेल लगाए गए हैं, ताकि सालभर अभ्यास जारी रह सके। उन्होंने कहा कि जहां खेल मैदान बनते हैं, वहां से नई प्रतिभाएं निकलती हैं और आने वाले समय में पंजाब की धरती से कई नए मिल्खा सिंह पैदा होंगे।

उन्होंने बताया कि आज 250 मैदानों की शुरुआत की गई है और 15 मई तक 250 और खेल मैदान खोले जाएंगे। सरकार का लक्ष्य पूरे पंजाब में 3100 खेल मैदान विकसित करने का है, जहां विभिन्न खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक निर्माण मंत्री ने 9.50 करोड़ रुपए की लागत से दसूहा-कमाही देवी सडक़ का निर्माण कार्य शुरु करवाया : प्रदेश की सडक़ों का कायाकल्प करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

 26 सितंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा 20.23 किलोमीटर लंबी इस रोड का निर्माण कार्य होशियारपुर/दसूहा, 06 फरवरी: लोक निर्माण मंत्री व बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि प्रदेश की सडक़ों...
article-image
पंजाब

दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में श्रीमद भागवत कथा आरंभ : *महंत हरी दास जी धुने वाले और संत मेजर दास हल्लुवाल विशेष तौर पर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में मुख्य सेवादार मनदीप बैंस के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से बापू जी के  वार्षिक समागम समर्पित श्री मद भागवत कथा का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!