सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी की परेशानी बढ़ने के संकेत मुख्यमंत्री ने उक्त बयान में दे दिए है। सुक्खू शुक्रवार को हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें।। जयराम को अपने 9 विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लंबित है। हमारे पास 38 विधायक हैं। हाई कोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा था कि ”बीजेपी के नौ विधायकों ने बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था। स्पीकर के सामने सदन पटल पर रखे कागजात को फाड़कर हवा में लहराया था। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से दी गई याचिका पर स्पीकर को फैसला लेना है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ”कांग्रेस विधायक दल ने इस मामले में जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया है। अगर ये नौ विधायक अयोग्य घोषित हुए, तो दोबारा चुनाव में एक-दो ही गलती से जीतकर आएंगे। इससे कांग्रेस विधायकों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कल के बयान के बाद भाजपा के नौ विधायकों पर जल्द फैसला आना तय माना जा रहा है। अगर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला भाजपा विधायकों के खिलाफ आता है। फिर भाजपा और उक्त विधायक कोर्ट का रास्ता अख्तियार करते है या फिर सीधे उपचुनाव में उतरने को रज़ीह देंगे। यह तो समय बताएगा। लेकिन भाजपा के नौ विधायकों पर विधायकी जाने की तलवार लटक रही है। अगर उपचुनाव नौ सीटों पर होता है तो एक बात तो तय हे कि इन नौ विधायकों से अधिकांश के जीतने की संभावना कम ही होगी। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस सरकार की स्थिति बेहद मजबूत हो जाएगी। कयोंकि पहले हुए 6 सीटों के उपचुनाव में से 4 पर जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में आ चुकी है और अब तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी रहने की ज्यादा उम्मीद है।
इसके बाद नौ भाजपा के विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के बाद ही पता चलेगा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा राज्य सभा सीट के चुनाव दौरान और बजट सत्र दौरान आक्रामक रवैये और कांग्रेस में की सेंधमारी का खामियाजा भाजपा को कितना भुगतना पड़ेगा। भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर लोक सभा सीट हमीरपुर में बड़ी जीत के चलते भाजपा को उम्मीद थी कि संसदीय चुनाव के साथ साथ हमीरपुर लोक सभा सीट के अंतर्गत पड़ती चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज कर लेगी। लेकिन हुआ इसके उल्ट कांग्रेस लोक सभा सीट हारने के बावजूद चार में से तीन विधानसभा हलकों में जीत गई। भाजपा को एक बड़सर की सीट पर जीत मिली। इसके इलावा धर्मशाला सीट भाजपा के खाते में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार तय करने की देरी के करने के कारण चली गई तो लाहौल सपिति में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
इसके इलावा तीन निर्दलीयों का भाजपा में शामिल होना और फिर इस्तीफा देना भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। कयोंकि उपचुनाव में सत्ताधारियों को फायदा होना तय माना जाता है। इस सभी के चलते भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार खिलाफ को कमजोर करने की चली कूटनीति का जोरदार जवाब देते हुए मुख्यमत्री सुक्खू ने आपने शांत तरीके से चलने की आदत को छोड़ आक्रामक रवैया अखित्यार कर भाजपा को एक के बाद एक पटखनी दी जा रही है। हालांकि भाजपा लोकसभा चुनाव में चारों संसदीय सीटों पर जीत दर्ज कर कुछ राहत महसूस कर रही है। लेकिन प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिमाचल के हितों पर हुई सार्थक चर्चा : जयराम ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिल नेता प्रतिपक्ष ने दी बिहार विजय की बधाई प्रदेश में व्यवस्था और कानून नाम की कोई चीज बची नहीं पंचायतों के पुनर्सीमांकन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी , कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!