सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत

by

चंडीगढ़ । पंजाब के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त विजिलेंस टीम पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी। विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ जांच की जा रही थी। पोपली को आज ही मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है।
परिवार का आरोप है कि कार्तिक को विजिलेंस टीम ने गोली मारी है। चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल का कहना है कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। परिवार के मुताबिक विजिलेंस की टीम उनके घर आई थी। इस दौरान वहां छानबीन की गई। विजिलेंस कोई रिकवरी करने के लिए आई थी। इसी दौरान कार्तिक और विजिलेंस अफसरों के बीच बहस हुई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब मैं ऊपर गई तो विजिलेंस वाले ने उनके बेटे पर पिस्टल तान रखी थी। इसके बाद उन्हें नीचे भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि यह उनके बेटे को लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। घटना के बाद कार्तिक की डेड बॉडी को सेक्टर 16 के जीएमएचएच में रखवाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह में पानी की टंकी बनाई जाए: कमलजीत

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत कुमार उर्फ रिंका व अन्य आढि़तयों ने मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा को ज्ञापन देकर मांग की कि पद्दी सूरा...
article-image
पंजाब

अगर आप उम्मीदवार उनसे वोट मांगने आएं तो उनसे उनके वादों के बारे में ज़रूर पूछें :

राजा वड़िंग ने नहित में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया, पार्टी उम्मीदवार लिए मांगे वोट लुधियाना, 3 नवंबर: पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए वार्ड...
article-image
पंजाब

प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

होशियापुर । दलजीत अजनोहा :  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह का आगाज गत दिवस धूमधाम से हुआ । सर्वप्रथम संस्थापिका सुश्री जगतावली सूद और सुश्री शारदा सूद के...
article-image
पंजाब

पंजाब से अफीम खरीदने जा रहे तस्कर को दबोचा : नशे के सौदागरों पर प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपये की नगदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी के...
Translate »
error: Content is protected !!