सीपीआईएम की प्रदेशिक सचिव सहित दर्जनों नेताओं ने स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह की छठी वरसी पर आयोजित समागम पर उन्हें श्रद्धांजलिं की अर्पित

by

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौता कर भारत के हित्तों को दांव पर लगा दिया : सुखविंदर सिंह सेखों

गढ़शंकर।  सीपीआईएम की प्रदेश ईकाई के सदस्य रहे और सीटू के राष्ट्रीय उप प्रधान रहे स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह की छठी वरसी आज श्री विशवकर्मा मंदिर ,अड्डा झुगियां के परिसर में आयोजित श्रद्धांजलिं समागम में सीपीआईएम की प्रदेशिक सचिव सुखविंदर सिंह सेखों सहित दर्जनों नेताओं, बिभिन्न  संगठनों के नेताओं ने स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह को श्रद्धांजलिं अर्पित की और  कामरेड रघुनाथ सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए परिश्रमी लोगों के अधिकारों के लिए और जुल्म के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का प्रण लिया।
सीपीआईएम की प्रदेशिक सचिव सुखविंदर सिंह सेखों ने सबोंधित करते हुए कहा कि कामरेड रघुनाथ सिंह ने पूरी जिंदगी मानवता की भलाई के लिए लिए संघर्ष किया और पार्टी केको मजबूत करने के कड़ा परिश्रम किया था। आज हम सभी उन्हें  श्रद्धांजलिं अर्पित कर रहे है। आज देश में भाजपा आरएसएस गठबंधन की केंद्र सरकार देश में किसानों , मजदूरों , कर्मचारियों सहित सभी वर्गों के खिलाफ नीतियां बना कर सरमायेदारों को फायदा पहचानें में लगी है।  जिसके लिए सीपीआईएम लगतार संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में केंद्र की भाजपा सरकार ने श्रम कानूनों को खत्म कर चार कोडों में बाँट दिया करते हुए दिहाड़ी आठ घंटे की जगह 12 घंटे की कर दी गई।  जबकि आजादी के पहले मजदूरों ने लड़ कर दिहाड़ी आठ घंटे की करवाई थी।  कामरेड सुरजीत सिंह की दखलंदाजी से बने मनरेगा को बदल कर अब विबीजीरामजी कर दिया। 125 दिन का काम देने का छलावा दिया जा रहा। जबकि मनरेगा तहत पहले सौ दिन का काम दिया जाना अनिवार्य था। लेकिन कभी भी किसी भी मजदूर को 100 दिन का काम नहीं दिया गया। केंद्र में भाजपा को सत्ता में आये भी बारह साल हो गए।  पंजाब में औसतन सिर्फ  48 दिन मजदूरों को काम मिला। मनरेगा तहत 90 प्रतिशत केंद्र पैसा देता था अब उसे घटा कर 60 प्रतिशत कर दिया गया। इसके इलावा बीज बिल लेकर किसानों को खतम करने कोशिश की जा रही और बिजली रेगुलेटरी बिल लेकर आपने सरमायेदारों को फायदा पहुंचने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौता कर भारत के हित्तों को दांव पर लगा दिया है।  उन्होनों कहा कि हम इसके खिलाफ संघर्ष और तेज करेगें और तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक लोग विरोधी नीतियों और बिल्लों को केंद्र सरकार वापिस नहीं लेती।
सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि पंजाब को पुलिस स्टेट बनाया जा रहा है। पुलिस को कोई अधिकार नहीं है कि किसी का झूठा मुकाबला बना दें। पुलिस अदालत में जाए और अदालत जो सजा बनती है उसे दे देगी। युद्ध नशों विरुद्ध और ऑपरेशन प्रहार एक व दो पूरी तरह फेल हो चुके है। नशा बढ़ता जा रहा है और गैंगस्टर आये दिन गोलियां चला मार कर लोगों को मार रहे है।  लेकिन मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं। पंजाब में चार साल में आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हो चुकी है।   इस श्रद्धाजली सभा को सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, प्रदेश कमेटी के मेंबर जतिंदरपाल सिंह , कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , बीबी सुबाष मट्टू , राजिंदर कौर, रोपड़ जिले के सीपीआईएम के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर, कृष्णा देवी , रामजी दास चौहान ने सबोंधित किया।  मंच संचालन महिंदर बढोयान ने किया और धन्यवाद राजिंदर कौर ने किया। इस दौरान महा सिंह रौड़ी , कामरेड गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, कुलविंदर संघा, पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार ,दविंदर कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डर से कांपता बच्चा –“आंटी, कृपया मत करो!” यौन शोषण 28 वर्षीय महिला ने किया !

पश्चिम बंगाल :  यहां एक ओर लड़कियां यौन अपराधों का शिकार हो रही हैं, जो पहले ही सहन करना असहनीय है, वहीं अब लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों की संख्या भी बढ़ रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन...
article-image
पंजाब

Special on retirement of DIG

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 After primary education from Golden Senior Secondary School Gurdaspur, Rakesh Kaushal received higher education and joined the police and during his duty tenure, Mr. Rakesh Kaushal provided his services in the...
पंजाब

रोजगार के इच्छुक प्रार्थी सुबह 10 बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो: 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस पर विशेष प्लेसमैंट कैंप का आयोजन: ए.डी.सी

होशियारपुर :14 जुलाई: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि नौजवानों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना व समाज में कौशल विकास की भावना को ऊंचा उठाने के लिए हर वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!